मिस्र में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 10 आतंकवादियों को किया ढेर

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 09:38 PM (IST)

काहिरा: मिस्र में मध्य काहिरा के आस पास की बेहद घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारने के दौरान रविवार को कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन अधिकारियों समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। 

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमईएनए’ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अर्द एल्लेवा जिला स्थित दो अपार्टमेंट में छापा मारा था। पुलिस को वहां आतंकवादियों के छिपे होने और हमले की साजिश रचने की गुप्त सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस बल अपार्टमेंट पर पहुंचा तब आतंकवादियों ने उनके ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारुद भी बरामद किया गया। ये आतंकवादी प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड समूह के अलग हो चुके धड़े के संदिग्ध सदस्य बताए जाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News