3 दिन बाद व्हेल के पेट से जिंदा निकला ये शख्स! देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2016 - 05:47 PM (IST)

नई दिल्ली: आपने किसी के मौत के मुंह से लौटकर आने की कई कहानियां सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे व्हेल मछली निगल गई थी। फिर भी वह जिंदा बच निकला। जानकारी के मुताबिक, स्पेन के रहने वाले 56 साल के मछुआरे लुइगी माक्र्वेज रोजाना की तरह समुद्र में मछली पकडऩे गए, लेकिन तुफान के चलते उसकी नाव लापता हो गई। 

कोस्टल गार्ड ने जब लुइगी माक्र्वेज को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया तो उनकी कोई खबर ना लगी, परंतु एकाएक चार दिन बाद लुइगी अचानक मिल गए। जब उनसे पूछा गया कि वह कैसे बचा तो उन्होंने बताया कि तुफान में नाव फंसने के बाद व्हेल ने उसे निगल लिया। वह तीन दिनों तक व्हेल के पेट में रहे। 

लुइगी ने बताया कि व्हेल जो छोटी मछलियां खाती थी तो वह उसके पेट में मौजूद उन छोटी मछलियों को खाकर जिंदा रहे। उन्होंने बताया कि ये तीन दिन उनकी जिंदगी के बेहद संघर्ष भरे दिन थे, जहां हर जगह सिर्फ अंधेरा था और मैं ठंड से कांप रहा था। मछुआरे ने बताया कि तीन दिन वो व्हेल के पेट में रहा और चौथे दिन व्‍हेल ने उसे खुद ही पेट से निकाल दिया। उन्होंनेे बताया कि वो अपनी घड़ी की रोशनी से पता लगाते थे कि वो व्हेल के पेट में कहां है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News