राशिफल: मिथुन में बुध पड़ें हैं अस्त, किस राशि की बुद्धि होगी भ्रष्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2016 - 01:26 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 29.06.16 बुधवार, चंद्र मेष राशि व अश्वनी नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति बुद्धि बल में वृद्धि के लिए गणपति जी पर मेहंदी चढ़ाकर उपयोग में लें।

 

मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

वृष: आर्थिक विषमता दूर होगी। सोच-विचार कर इन्वेस्टमेंट करें। निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। प्रोफेशनल्स को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

सिंह: प्रोफेशन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पेंडिंग वर्क संपन्न होगा। भावनाओं पर संयम बनाए व स्थिति का धैर्य से सामना करें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

कन्या: समस्या समाधान हेतु परिचित सहयोग देंगे। दोपहर को मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता रहेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

तुला: कीमती चीज को पाने की इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने के आसार हैं। आलोचना होने के योग है।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृश्चिक: संबंधियों से लाभ के योग है। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

धनु: बिजनेस डील्स में असफलता मिलेगी। मनचाहे पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। दोपहर बाद पेंडिंग काम पूरा होंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मकर: मन में बिजनेस के नए आइडिया आएंगे। साहित्य संबंधित आर्टिकल्स में सृजनात्मकता आएगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कुंभ: स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अप्रिय समाचार मिलेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। प्रेमीजन का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News