राशिफल: गुरु-चंद्र के अशुभ षडाष्टक योग बनने से कौन सी राशियां होंगी परेशान

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2016 - 03:38 PM (IST)

 दैनिक शुभाशुभ: 05.05.16 गुरुवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा ईशान, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

 
नोट: सिंहस्थ बृहस्पति सूर्य से दूरी बनाते जा रहे हैं जिससे मेष, मिथुन, सिंह, कन्या व धनु राशि की मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं।  
 
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति मनोकामना पूर्ति हेतु केले के पौधे की षोडशपचार पूजन करके 5 परिक्रमा लगाएं।
 
मेष: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
वृष: अनुकूल समाचार मिलेंगे। सभी क्षेत्रों में सफल रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बिजनेस में लाभ व आय में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मिथुन: समस्याएं दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कर्क: प्रयास उपरांत निराशा मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। आवेश की अधिकता से सामाजिक कलह के योग हैं। परिचितो से उपहार मिलेगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
सिंह: समृद्धि बढ़ेगी। लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीय पक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत आकर्षित करेगा। एजुकेशन में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कन्या: मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। परीक्षा में सफलता निश्चित है। अकस्मात धन प्राप्ति होगी। कोस्मेटिकस् में दिलचस्पी बढ़ेगी। शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
तुला: मानसिक परेशानियां कम होंगी। विरोधी परास्त होंगे। अटके कार्य पूर्ण होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मूड स्विंग रहेगा। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
वृश्चिक: विरोधी शांत होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता से खुश रहेंगे। स्वजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
धनु: घर में शुभ कार्य होंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। वाहन सुख बढ़ेगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। पूंजी निवेश होगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मकर: भविष्य की चिंता सताएगी। मित्र सहयोग करेंगे। व्यवसायिक मंदी रहेगी। मेंटल डिप्रेशन रहेगा। व्यवधान आयेंगे। लाईफस्टाईल असहज रहेगी। शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कुंभ: अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मीन: सेहत कमज़ोर रहेगी। आर्थिक परेशानी से मानसिक तनाव बढ़ेगा। पार्टनर से तालमेल बिगडेगा। आध्यत्मिकता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News