राशिफल: सूर्य-चंद्र मकर में आ गए साथ किस राशि का संडे बनेगा खास

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2016 - 12:49 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ 07.02.16 रविवार, चंद्र मकर राशी व उत्तराषड़ा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दिन को सफल बनाने हेतु सूर्यदेव को दूध से अर्ध्य दें।
 
मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
वृष: कार्यसफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। सोशल वर्क में रुचि बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिज़नेस में कार्यभार वश मेंटल टेंशन रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
सिंह: विपरीत लिंगियों से भेंट होगी। दोस्तों संग मौजमस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 
 
कन्या: परिजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों व मित्रों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दिन सक्सेस्फुल रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
तुला: प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। दिन भर मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडेंटस हेतु समय अच्छा है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियों वश दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। सामाजिक अपमान होने के योग हैं। मानहानि के संकेत हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 
 
धनु: खास व्यक्ति से परिचय बिजनेस में फायदा पहुंचाएगा। ऐक्टिव रहने से पैसे की परेशानी सुलझेगी। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
मकर: धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन होगा। धनलाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कुंभ: आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News