नारी में थ्री-व्हीलर पलटा, 6 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2015 - 01:29 AM (IST)

ऊना: बसाल के पास नारी गांव में एक थ्री-व्हीलर पलट जाने से लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। अचानक ही सड़क पर जा रहा लोगों से भरा थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सड़क से गुजर रहे लोगों व स्थानीय निवासियों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग आधा दर्जन लोग एक थ्री-व्हीलर में सवार होकर बसाल-नारी रोड पर जा रहे थे कि अचानक ही बसाल-नारी मार्ग पर थ्री- व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वाहन में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

घायलों की पहचान सुषमा देवी (49) पत्नी सोमनाथ निवासी फतेहपुर भद्रकाली, बबिता देवी पत्नी कर्ण सिंह निवासी मुबारिकपुर, लीला देवी (55) पत्नी भूरि सिंह निवासी फतेहपुर भद्रकाली, ब्रह्मी देवी (70) पत्नी बाबू राम निवासी डूहल चिंतपूर्णी, मीरा देवी (31) पत्नी चैन सिंह निवासी मुबारिकपुर व अंजु बाला (25) पुत्री रंजीत सिंह निवासी मुबारिकपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में जांच आरंभ कर दी है और कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News