ल्यूकोरिया को महिलाएं न करें नजरअंदाज, घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2016 - 11:50 AM (IST)

ल्यूकोरिया या लिकोरिया औरतों को होने वाला एक रोग है, जिसे श्वेत प्रदर भी कहते हैं। इस रोग से ग्रस्त महिला की योनि से बहुत ज्यादा मात्रा में सफेद बदबूदार पानी निकलता है, जिसे वेजाइनल डिस्चार्ज कहते हैं। इस परेशानी की वजह से महिला का शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होने लगता है। इस रोग को हम कोई बीमारी नहीं कह सकते। यह एक तरह का योनि इंफैक्शन और प्रजनन अंगों में सूजन की निशानी है जो अन्य कई रोगों को न्योता देती है। 
 
भारतीय महिलाएं इस समस्या की आम शिकार हैं, जिसका एक बड़ा कारण उनकी हिचकिचाहट है। शर्म के चलते वह इस समस्या पर खुलकर बातचीत नहीं कर पाती या फिर नॉर्मल बात समझ कर टाल-मटोल कर देती हैं। इस प्रॉब्लम के बढ़ने से योनि या गर्भाश्य ग्रीवा से श्लेष्मा (बलगम) निकलने लगता हैं जो शरीर को कमजोर करने लगता है। 
 
कारण
 
वैसे यह इंफैक्शन प्राइवेट पार्ट की सफाई न रखने से होती है। इसके अलावा ज्यादा उपवास, अश्लील बात-चीत, रोगग्रस्त पुरुष से संबंध बनाने, इंटरकोर्स के बाद योनि को साफ न करना, अंडरग्रामैंट गंदे व रोज न बदलने, यूरीन के बाद योनि को पानी से न धोने या बार-बार गर्भपात करवाना भी इसके प्रमुख कारण है। सफेद पानी का एक और कारण प्रोटिस्ट है जोकि एक सूक्ष्म जीवों का समूह है। 
 
लिकोरिया के लक्षण
 
-शरीर पर असर
-हाथों, पैरों और कमर में दर्द
-पिंडलियों में खिंचाव  
-योनि और उसके आस-पास वाली जगह पर खुजली
-शरीर में कमजोरी और थकान 
-सुस्ती पडऩा, चिड़चिड़ापन, शरीर में सूजन या भारीपन
-चक्कर आना 
 
घरेलू उपचार से पाएं निजात
 
-इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे जरूरी है अपने शरीर और प्राइवेट पार्ट की  साफ-सफाई रखना। योनि को साफ पानी से धोएं। आप फिटकरी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी एक श्रेष्ठ जीवाणु नाशक औषधि है। यह महंगी भी नहीं होती। 
 
-शर्म और हिचकिचाहट को छोड़कर इसके बारे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
 
-योनि की अंदरूनी सफाई के लिए पिचकारी से धोएं (डूश लेना)। नारायण तेल का प्रयोग सबसे बैस्ट माना जाता है। 
 
- मूत्र त्याग के पश्चात अच्छी तरह से संपूर्ण अंग को साबुन से धोएं। योनि को साफ करने के लिए आपको मार्कीट में बहुत सारे प्रॉडक्ट्स मिल जाएंगे। रात को सोने से पहले एक बार वी-वॉश का इस्तेमाल जरूर करें। अगर व्हाइट डिस्चार्ज प्रॉब्लम हैं तो दिन में 2 बार वी-वॉश का इस्तेमाल करें।
 
- इससे छुटकारा पाने के लिए आप भूने चने रोज खाएं। आप उसमें गुड़ को पीसकर मिक्स भी कर सकते हैं। कुछ दिनों में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। 
 
- लिकोरिया की परेशानी होने पर मीठी चीजों से परहेज करें। जैसे- पेस्ट्री, कस्टर्ड, आइसक्रीम और पुडिंग के रूप से शक्करयुक्त खाद्य पदार्थ। यह समस्या को और बढ़ाते हैं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News