जब बिना कपड़ों के मैदान पर पहुंची महिला रग्बी टीम

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2015 - 10:27 PM (IST)

लंदन: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की महिला रग्बी टीम सुर्खियों में आ गई है। 10 दिसंबर को साउथ वेस्ट लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के खिलाफ मैच से पहले ये महिला टीम चैरिटी के लिए पैसा जुटा रही है। इसके लिए ऑक्सफोर्ड टीम की खिलाडिय़ों ने बिना कपड़ों के एक कैलेंडर के लिए 13 फोटो शूट कराए।

सभी खिलाडिय़ों ने एक ही पोज में फोटो शूट कराए। टीम की कप्तान कैर्ली ब्लिज ने कहा कि मेरे और पूरी टीम के लिए यह एक बड़ा दिन था। कैलेंडर शूट पूरी टीम के लिए मजेदार अनुभव था। कैप्टन ने कहा कि शूट के दौरान रग्बी खेल की पोजिशन का पूरा ख्याल रखा गया।

सभी खिलाडिय़ों के बदन पर रग्बी बूट्स और सॉक्स को छोड़कर कोई कपड़ा नहीं था। इस कैलेंडर के जरिए जो पैसे जमा होगा उसे बीट नाम की संस्था को दिया जाएगा। यह संस्था खान-पान से संबंधित बीमारियों के खिलाफ अभियान चलाती है। कैलेंडर की कीमत 1200 रुपए रखी गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News