इस कोर्स से संवर जाएगी कम पड़ी लिखी महिलाओं की जिदंगी

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 05:13 PM (IST)

नई दिल्ली  : आज के दौर में शिक्षा का बहुत महत्व है इसे आगे बड़ाने में लड़कीयों और महिलाओं का बड़ा योगदान है। सभी महिलाएं इस क्षेत्र में आगे जाना चाहती हैं पर कुछ महिलाएं मजबुरीयों के कारण शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। जिसके कारण वह सबके बीच में कुद को छोटा महसूस करतीं हैं। महिलाओं की इसी सोंच को बदलने के लिए हम आपको कुछ ऐसे कोर्सेस हैं जो आपको लोगो के बीच सर उठा के जीना सिखाएंगे। इन कोर्सेस में ना तो पढ़ाई की ज़रूरत है और ना ही ज्यादा लागत की। आपका साहस और मेहनत ही आपको ऊंचाईयों तक ले जाएगा..
 
1 मेहन्दी कोर्स
 
हमारा देश त्योहारों का देश है. यहाँ कुछ ना कुछ होता ही है। ऐसे त्यौहारों में  महिलाओं को मेहन्दी लगाना बेहद पसंद है, फिर वे चाहे किसी भी धर्म की क्यों ना हो। आप इस प्रोफेशन में बहुत कुछ कर सकती हंै. 
 
2 सिलाई बुनाई
 
आज के मॉडर्न जमाने में सिलाई-बुनाई  करना महिलाओ को कम पसंद होता है। पहले पढ़े लिखे होने के बाद भी युवती को सिलाई सीखना अनिवार्य ही होता था. सास अपनी बहु में सिलाई-बुनाई के गुण पाना ही चाहती थी। लेकिन आज के जमाने में सिलाई की जीतनी डिमांड है, उतना ही सिलाई क्लास खाली देखे जाते है. इस कोर्स की फीस कम होती है इसके जरिए आप घर बैठे ही ज्यादा पैसे कमा सकती हैं वो भी बिना लागत के.
 
3 ब्यूटी पार्लर
 
सभी महिलाए सुंदर दिखना चाहती हैं। अगर आप इस कोर्स को कर लेंगी तो आप पार्लर खोल सकती हैं। 
 
4  खाना खजाना
 
आप इस के जरिए केटरस का काम शुरू कर सकती है। आप टिफिन सप्लाय करने का भी काम शुरू कर सकती हैं और लड़कियों को खाना बनाना सिखाकर कुछ पैसे कमा सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News