स्कूलों में भगवद् गीता को अनिवार्य बनाने वाला विधेयक पेश

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 05:00 PM (IST)

नई दिल्ली : लोकसभा में भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने स्कूलों समेत शैक्षिक संस्थाओं में नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रम के रूप में भगवद् गीता को अनिवार्य रूप से पढ़ाने के प्रावधान वाला एक निजी विधेयक पेश किया है। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आज देश में हमें अपराध, अनैतिक कृत्य एवं कई अन्य सामाजिक बुराइयां देखने को मिल रही हैं। इसके कई कारण हैं लेकिन एक महत्वपूर्ण कारण हमारी शिक्षा व्यवस्था में कमियां हैं। हमारी शिक्षा व्यवस्था में स्कूल स्तर से ही अनिवार्य रूप से नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवद् गीता निश्चित रूप से नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News