विलियम शेक्सपीयर की ये बातें LOVERS के लिए हो सकती हैं फायदेमंद

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 06:06 PM (IST)

14 फरवरी को दुनिया भर में लोगों द्वारा वैलेंटाइन्स डे के नाम पर मनाया जाता है। विदेशों में, ये एक पारंपरिक दिवस है, जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन्स कार्ड देकर फूल देकर आदि देकर करते हैं। आज के इस खास मौके पर हम आपको विलियम शेक्सपीयर द्वारा बताए गई कुछ बातें बताएंगे जो प्यार करने वालों के लिए जाननी बेहद जरूरी है। 

विलियम शेक्सपीयर इंग्लिश कवी, नाटककार और अभिनेता थे जो इंग्लिश भाषा के महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध लेखको में से एक थे। उन्हें इंग्लैंड का राष्ट्रिय कवी और “बार्ड ऑफ एवन” भी कहा जाता है। लवर्स को शेक्पीयर के इन कोट्स को हमेशा ध्यान रखना चाहिए, इनसे रिलेशन मजबूत बनता है। 


अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और फिर भी आपको कष्ट मिलता है तो तब तक प्रेम करते रहें जब तक कि कष्ट मिलना बंद न हो जाए।


ध्यान रखें कि कभी भी चंद्रमा की कसम मत खाएं, क्योंकि चंद्रमा हमेशा बदलता रहता है और जिस वजह से आप का प्रेम भी बदल सकता है।


आप प्रेम ढूंढें ये अच्छी बात है, लेकिन आपको बिना खोजे सच्चा प्रेम मिल जाए तो ये सबसे अच्छा है।


प्यार सभी से करें, लेकिन विश्वास कुछ लोगों पर ही करना चाहिए और कभी भी किसी को नुकसान न पहुंचाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News