राशिफल: चंद्र बना रहे हैं अशुभ केमद्रुम दोष, इन राशियों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 09:13 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: सोमवार, दी॰ 11.09.17, चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 7.30 से प्रातः 9 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति अशुभता से बचने हेतु पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करें।

 

मेष: पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन के योग हैं। खोई हुई वस्तु मिलेगी। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: अपूर्ण कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: विद्यार्थियों हेतु समय ठीक है। विवाद होगा व मानभंग की स्थिति झेलनी पड़ेगी। संतान की चिंता रहेगी। खर्च अधिक रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कर्क: स्फूर्ति में कमी आएगी। परिजनों संग विवाद से मन में दुख होगा। अत्यधिक धन व्यय होगा। सामाजिक मानहानि के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। मन उद्वेग रहित रहेगा। भाग्यवृद्धि के योग हैं। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक। 

 

कन्या: मीठी भाषा से लोग प्रभावित होंगे। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। मित्रों से भेंट होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

तुला: आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वैचारिक दृढ़ता रहेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

वृश्चिक: वाणी पर संयम रखें। स्वभाव उग्र रहेगा। मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। चोट लगने के योग हैं। वाद-विवाद के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: सामाजिक क्षेत्र से लाभ होगा। परिजनों संग समारोह में जाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। सिंगल्स को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: घरेलू आनंद का अनुभव होगा। मित्रों संग भेंट से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार हेतु यात्रा करेंगे। व्यावसायिक धन-वृद्धि के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आलस्य बना रहेगा। प्रोफैशन में अधिकारीगण से कटुता रहेगी। आनंद-प्रमोद हेतु धन खर्च होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मीन: क्रोध पर संयम रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। घरेलू संबंधों में नकारात्मकता आएगी। ईश्वरीय कृपा से मार्गदर्शन होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News