विजयदशमी पर चंद्रमा बना रहा है खास योग, 4 रा‌शियों को मिलेगा महालाभ

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2017 - 01:31 PM (IST)

आज भारत में विजयदशमी का त्यौहार बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व को हर क्षेत्र में अपने-अपने तरीके से मनाए जाने का प्रचलन है। कहीं श्रीराम का पूजन होता है तो कहीं रावण बाबा का। बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाते हैं। इस मंगलमय दिवस पर कुछ लोगों को खुशियों का खजाना मिलने वाला है क्योंकि दशहरे पर बन रहा है आनन्द योग। चंद्रमा उत्तराषाढ़ा के साथ आनंद योग बना रहा है। इस योग का प्रभाव सूर्योदय से लेकर सर्योदय तक रहेगा। कर्क, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वाले जातको को मिलेंगे महालाभ।


कर्क राशिः धन-संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। बिजनैस करते हैं तो कोई बड़ी डील पक्की होगी। जॉब में हैं तो पदाेन्नति अथवा वेतन बढ़ने के आसार हैं। अपना ध्यान केंद्रित रखें, इधर-उधर के विवादों में न उलझें।


स‌िंह राश‌िः आज बड़ी गुड न्यूज मिलेगी, जिससे सुनने के लिए आप कब से तरस रहे हैं। वह जल्द ही आपके द्वार पर दस्तक देने वाली है। बांहे पसार कर उसे आलिंगन करने के लिए तैयार रहें। महालक्ष्मी की कृपा रहेगी, हाथ में आए धन को उचित ढग से निवेश में लगाएं। थोड़ी सी लापरवाही आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकती है।


वृश्‍च‌िक राश‌िः आज सितारों की चाल आपके कदमों के साथ कदम मिलाकर चल रही है। अपनी फाइनैंशियल कंडिशन को लेकर जितनी भी चिंताएं हैं, उनका रावण दाह के साथ दहन कर दें। स्वयं में सकारात्मकता लाएं और नए जोश के साथ कार्य में लग जाएं, रावण के सौतले भाई धन के देवता कुबेर आप पर होंगे मेहरबान। 


मकर राश‌िः आज तकदीर वो देगी जिसके आज तक सपने देखते आएं हैं। मुकदर का सिकंदर बनने के लिए तैयार हो जाएं। किसी भी क्षेत्र में भाग्य आजमाएं, सितारे आपके पक्ष में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News