विदुर नीति: इन बातों को न करें IGNORE, नींद अौर चैन हो सकती है भंग

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 11:30 AM (IST)

विदुर परम ज्ञानी और महान इंसान थे। उन्होंने कई नीतियों के बारे में बताया है। उनकी नीतियां उस समय ही नहीं आज भी उतनी ही महत्व रखती हैं। इन नीतियों पर गौर किया जाए तो व्यक्ति हर परेशानी का हल पा सकता है। विदुर ने ऐसी बातों के बारे में बताया है, जिनका ध्यान न रखने से व्यक्ति की शांति अौर नींद उड़ जाती है। 

अभियुक्तं बलवता दुर्बलं हीनसाधनम्।
ह्रतस्वं कामिनं चोरमाविशन्ति प्रजागराः।।


जब किसी की दुश्मनी उससे ताकतवर व्यक्ति से हो जाती है तो उसकी नींद उड़ जाती है। उसे हर समय अपने शत्रु का ही भय सताता रहता है। वह शत्रु से बचने के उपाय सोचता रहता है। 

जिस व्यक्ति का सब कुछ खो जाता है, उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। ऐसा इंसान न तो चैन से जी पाता है अौर न ही सो पाता है। व्यक्ति हर समय अपनी खोई वस्तु पाने की योजनाएं बनाता रहता है। जब तक उसे वह वस्तु मिल नहीं जाती उसकी नींद उड़ी रहती है। 

यदि किसी के मन में कामभाव जाग जाएं तो उसे नींद नहीं आती। कामभावना व्यक्ति के मन को अशांत कर देती है, जिसके कारण व्यक्ति ठीक से कार्य नहीं कर पाता। यह भावना स्त्री अौर पुरुष दोनों की नींद उड़ा सकती है। 

जिन लोगों के मन में दूसरों की चीज पाने का लालच होता है, उनकी भी नींद उड़ जाती है। वे हर समय उस चीज को पाने की सोचते रहते हैं जिसके कारण वह सो नहीं पाते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News