वास्तु की इन बातों को न करें IGNORE, पारिवारिक सदस्यों की तरक्की में आएगी बाधा

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 05:57 PM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की नकारात्मक उर्जा हर प्रकार से परिवार के सदस्यों के लिए दुर्भाग्य लाने वाली होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसके कई कारण हैं जिसमें एक घर की बनावट भी है। ज्यादातर लोग वास्तु के नियमों में केवल घर बनाते हुए दिशा का ध्यान रखते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिसे नजरअंदाज करना घर की  नकारात्मक उर्जा को बढ़ावा देती हैं। वास्तु के अनुसार ये दोष सामान्य वास्तु दोष नहीं बल्कि बहुत बड़ी वास्तु दोष हैं।


दीवार 
घर की खुबसूरत दीवार न केवल देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि आपके घर में सकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं। वास्तु के अनुसार घर की दीवारों में उत्पन्न दरार वास्तु दोष उत्पन्न करता है। ऐसे घरों में प्रायः रोग और कलह का वातावरण बना रहता है। इसलिए अगर ऐसा हो तो तुरंत ठीक करवाएं।


सजावटी पौधे 
घर में सजावट की दृष्टि से अक्सर लोग सजावटी फूल या गुलदस्ता रखते हैं। लेकिन यह बात शायद कम लोग ही जानते हैं कि मुरझाए हुए फूल घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव पैदा करते हैं। इतना ही नहीं ऐसे पौधे घर के हर सदस्य की तरक्की बाधित करते हैं।


मुख्य द्वार 
घर के मुख्य द्वार के सामने कोई बड़ा पेड़ या बिजली का खंभा होना भयानक वास्तु दोष पैदा करता है। ऐसी स्थिति में तुरंत इसका उपाय करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News