भूलकर भी न करें ये काम, धन का अभाव हो गरीबी और दुर्भाग्य में होगी वृद्धि

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 09:51 AM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसे अौर उसके परिवार को जीवन की तमाम खुशियां मिले। जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत भी करता है। कई बार व्यक्ति ऐसे काम कर बैठता है जिससे खुशियां उससे मुंह मोड़ लेती है। वास्तु में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जिनका ध्यान रखने से व्यक्ति को नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति के साथ धन का लाभ भी मिलता रहेगा। इसके अलावा घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 

वास्तु के अनुसार जिस अलमारी या तिजोरी में धन-दौलत रखी हो, उसके पीछे या उससे सटाकर झाडू को न रखें। इससे धन हानि होती है। 

बाथरुम टॉयलेट का दरवाजा भूलकर भी अनावश्यक खुला नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर-दुकान में पैसों का नुकसान होता रहता है। 

बच्चों को दीवारों पर चॉक, पैंसिल से लकीरें न बनाने दें। वास्तु के अनुसार इससे खर्च अौर उधारी बढ़ती है। 

घर की दक्षिण दिशा में एक्वेरियम या पानी से संबंधित कोई प्रतिमा या शो-पीस नहीं रखनी चाहिए। इससे धन का आगमन कम अौर खर्चे अधिक होते हैं। 

रसोईघर में दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ये आदत बिल्कुल गलत हैं। यदि ऐसा किया जाए तो पारिवारिक सदस्यों की सेहत में उतार-चढ़ाव होता रहता है। 

घर-दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा को गंदा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु अौर देवी लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं। 

शयनकक्ष में कभी भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए। जो लोग शयनकक्ष में मंदिर बनाते हैं उन्हें कलह, आर्थिक परेशानी अौर दूसरी कई तरह की उलझनों का सामना करना पड़ता है। 

अधिकतर लोग अपने घरों में पौधे लगाते हैं। घर में कांटे, दूध निकलने वाले अौर विषैले पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे धन अौर स्वास्थ्य की हानि होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News