मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता तो भूलकर भी न करें ये काम

punjabkesari.in Saturday, May 06, 2017 - 11:16 AM (IST)

हर कोई सुखी जीवन जीना चाहता है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार उसे इतने प्रयास के बाद भी कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसका एक कारण घर में वास्तु से संबंधित गलतियां हो सकती है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है जिनको न किया जाए तो व्यक्ति असफलता से बच सकता है।

वास्तु के अनुसार घर में दूध को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। यदि दूध गर्म है तो उसे जाली से ढंक दें, लेकिन उसे पूरी तरह खुला न रखें। ऐसा करने से कार्यों में असफलता मिलती है। 

भगवान की पूजा में धूप, दीप, फूल आदि सामग्री अर्पित की जाती है। कुछ लोग भगवान को अर्पित किए फूलों को पूरी रात वहीं पड़ा रहने देते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। सुबह अर्पित किए फूल रात को हटा देने चाहिए। 

घर के सदस्यों के भोजन करने से पूर्व पहली रोटी गाय को दें। ऐसा करने से पारिवारिक सदस्यों को कभी भी धन व स्वास्थ्य संबंधी समस्याअों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

तिजोरी या रसोईघर के आस-पास जूते-चप्पल लेकर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से धन के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों का मान-सम्मान भी चला जाता है। 

वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। इस प्रकार के पौधे घर के जिस कोने में पड़े होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News