25 फरवरी से पहले हो जाए कुछ ऐसा तो समझ जाएं, आने वाले हैं अच्छे दिन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2017 - 01:21 PM (IST)

भगवान शिव भोले भंडारी ‘मंगलकारी एवं अमंगलहारी’ हैं इनका नाम शिव कल्याण वाची है,कल्याण शब्द मुक्ति वाचक है और  मुक्ति भगवान शिव से ही प्राप्त होती है, ‘शि’ का अर्थ है पापों का नाश करने वाला और ‘व ’ का तात्पर्य है मुक्ति देने वाला। भगवान शिव में दोनों गुण हैं इसलिए इनका नाम शिव पड़ा। भगवान शिव इतने भोले एवं कृपालु हैं कि अपने भक्त की थोड़ी-सी पूजा, सेवा और स्तुति से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अनायास ही किए गए पूजन से भी रीझकर जीव को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष तक प्रदान कर देते हैं। स्वयं भगवान शिव इतने विरक्त हैं कि संसार की सभी दृश्यमान वस्तुओं को तुच्छ समझते हैं, इसी स्वभाव के कारण उन्होंने सागर मंथन के समय निकले विष को भी झट से ग्रहण कर लिया था। भगवान शिव अभिषेक एवं पूजा करने से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और जीव पर कृपा करते हैं।


माना जाता है कि सपने और मन का बहुत गहरा रिश्ता होता है। साथ ही कई लोग सपनों को अपने भविष्य के साथ जोड़कर भी देखते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि सपने में भगवान शिव से संबंधित कुछ दिखे तो समझ जाएं आने वाले हैं अच्छे दिन। 24-25 फरवरी को चतुर्थी तिथि रहेगी, इससे पहले ऐसे संकेत मिलना तो बहुत शुभ फल प्रदान करेगा।

 
शिवलिंग का दिखना जीवन से सभी अमंगल खत्म करता है। अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। उपाय स्वरूप शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। 

 
भगवान शिव के सिर का ताज आधा चांद, ज्ञान का प्रतीक है। जब यह स्वप्न में दिखे तो समझ जाएं सफलता के द्वार आपके लिए खुलने वाले हैं।  

 
सपने में डमरू का दिखना पर्सनल और प्रोफैशनल लाईफ में कुछ अच्छा होने के संकेत देता है। 

 
नींद में भगवान शिव का मंदिर दिखना जीवन में शुभता लेकर आता है। रोग-शोक का  सदा के लिए नाश हो जाता है। 

 
शिव शक्ति का अर्द्धनारीश्वर स्वरूप दिखे तो समझ जाएं भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। कुंवारों की मनपंसद साथी से शादी होगी। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। 

 
शक्ति का चिन्ह त्रिशूल दिखे तो समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहे हों वह सदा के लिए समाप्त हो जाएगी। 


भगवान शिव को नृत्य करते हुए देखने का अर्थ है चिंताओं का नाश होना, धन की प्राप्ति होना लेकिन उस धन को सावधान होकर खर्च करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News