आज 297 साल बाद बना है दुर्लभ योग, व्यापार में देगा छप्पर फाड़ लाभ

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2017 - 03:02 PM (IST)

आज वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। बुधवार को बुधादित्य योग के साथ ही गुरु-मंगल के नवम पंचम, गुरु-शुक्र का समसप्तक योग एवं शनि-मंगल का षड़ाष्टक योग बन रहा है। ये योग व्यापार में छप्पड़फाड़ लाभ के साथ ऋतु परिवर्तन कराएगा। 297 वर्ष उपरांत ग्रहों का दुर्लभ योग बन रहा है। इससे पूर्व ये संयोग 22 अप्रैल 1720 की वैशाख पूर्णिमा पर बना था। वैशाख पूर्णिमा पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होने से पावन नदियों में स्नान, दान और पूजन का बहुत महत्व रहेगा। ग्रहों में परिवर्तन के साथ मानव जीवन भी प्रभावित होता है। मान्यता है की इस दिन किए गए पुण्य कार्य जन्म-जन्मांतर के पापों को नष्ट कर देते हैं। आज किसी भी नए कार्य का आरंभ और खरीदारी सौभाग्य सूचक रहेगी।


आज के दिन बहुत सारे लोग धर्मराज व्रत भी रखते हैं। नारद पुराण के अनुसार, ब्राह्मणों को दान करना शुभता प्रदान करता है। रात को फल-फूल, धूप, दीप, अन्न, गुड़, मिठाई आदि पदार्थों को एकत्रित कर चंद्रमा की पूजा करें व अर्घ्य दें। पूजन उपरांत जनेऊधारी ब्राह्मण को जल से भरा हुआ कुंभ दान स्वरूप दें। इसके साथ पकवान और स्वर्ण दान करने का भी महत्व है। इस प्रकार किए गए दान से दुखों से मुक्ति मिलती है।


करें खास उपाय
पितरों की प्रिय वस्तुओं का दान।

यम के निमित्त दान और पूजन।

लोहे की वस्तु का दान।

लक्षमीनारायण मंदिर में दीपदान।

जरूरतमंदों को धन व भोजन का दान।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News