वास्तु दोष मिटाने के साथ पुण्य प्राप्ति भी दिलाएंगे कपूर के ये अद्भुत उपाय

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 02:04 PM (IST)

कपूर उड़नशील वानस्पतिक द्रव्य है। यह सफेद रंग का मोम की तरह का पदार्थ होता है। इसमे एक तीखी गंध होती है। कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफूर और अंग्रेजी में कैंफर कहते हैं। अक्सर लोग इसे आरती की थाल में रखते हैं क्योंकि आरती के बाद इसे जलाना शुभ माना जाता है और इससे वातावरण भी सुगंधित हो जाता है तथा मन में शांति मिलती है। 


वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में भी इसके महत्व के बारे में जानने को मिलता है। तो आईए आज जानते हैं कैसे इसके प्रयोग से हमारे घर आदि की स्थिति को सुधारा जा सकता है और कैसे ये हमारे ऊपर पड़े ग्रहों के बुरे असर से हमें छुटकारा दिलाता है। 

 

कपूर से धन प्राप्ति 
गुलाब के फूल में कपूर के टुकड़े को रख शाम को उसे जला देवी दुर्गा को अर्पित करें। इससे धन की प्राप्ति के योग बनते हैं। 43 दिन तक एेसा करना लाभदायक माना जाता है। नवरात्रि में एेसा करना आधिक असरदायक माना जाता है।  

PunjabKesari

 

कपूर से चमकेगा भाग्य 
नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें मिलाने से शरीर तरोताजा रहता है एवं भाग्य चमकता है। हो सके तो इसमें कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी मिला लें, इससे राहु, केतु और शनि दोष खत्म होने लगता है लेकिन एेसा सिर्फ शनिवार को ही करें। 

PunjabKesari

 

घर मेें सकारात्मक उर्जा को बढ़ाता है कपूर 
घर में सकारात्मक उर्जा को बरकरार या बढ़ाने के लिए रोज सुबह शाम कपूर को देसी घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में इसकी सुगंध को फैला दें। इसे रोज करने से घर में अमन शांति का माहौल सदैव बना रहता है।  

PunjabKesari

 

पति-पत्नी के बीच का तनाव करता है खत्म
रात को सोने से पहले पत्नी पति के तकिए के नीचे सिदूंर व कपूर की एक पुड़िया बनाकर रखे व पति पत्नी के तकिए के नीचे 2 कपूर ती टिकियां रखे। प्रातः होते ही उसे घर से बाहर कहीं दूर उचित स्थान फैंक दें यां कपूर को शयन कक्ष में ही जला दें। इससे पति-पत्नी के बीच रहने वाला तनाव समाप्त हो जाता है। 

PunjabKesari

 

पुण्य प्राप्ति के लिए कपूर का उपयोग
कपूर जलाने की परंपरा प्रचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कपूर जलाने से अक्षय पुणय की प्राप्ति होती है। इसलिए सुबह और शाम को संध्यावंदन के समय घर में कपूर जरूर जलाएं। 

PunjabKesari

 

वास्तु दोष मिटाने के लिए घर में रखें कपूर 
यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां कपूर की 2 टिकियां रखें। जब वह गलकर समाप्त हो जाएं तो उन्हें बदल दें। एेसे इसे बदलते रहने से घर में वास्तु जोष निर्मित नहीं होगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News