तुलसी पूजन के समय इन मंत्रों का करें उच्चारण, होगी मोक्ष प्राप्ति

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 09:52 AM (IST)

प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा तो होता ही है और लोग नित्य प्रातः व संध्या को पूजा भी करते हैं। माना जाता है कि तुलसी के प्रतिदिन दर्शन और पूजन करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह लक्ष्मी व नारायण दोनों को समान रूप से प्रिय है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी को घर आदि में रखने से सुख-शांति का माहौल सदैव बना रहता है। इसकी पूजा से मन एकाग्र होता है व व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण पाने से सफल होता है।

कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को मां लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। इसलिए इसकी पूजा का इतना महत्व है। तुलसी के पौधे के समक्ष नियमित धूप-बत्ती करके जल अर्पित तो सब लोग करते ही हैं, लेकिन यदि इनकी पूजा करते समय कुछ मंत्रों का उच्चारण किया जाए तो अधिक शुभ फल प्राप्त होते हैं।
 

यहां जानिए तुलसी पूजा करते वक्त किस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए-

तुलसी की पूजा करते वक्त करें इस मंत्र का करें जाप-

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। 
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमनः प्रिया।। 
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। 
तुलसी भूर्महालक्ष्मीः पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।


तुलसी को जल चढ़ाते वक्त इस मंत्र का मन में करें उच्चारण-

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।  


इस मंत्र द्वारा तुलसी जी का ध्यान करें-

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।


धन-संपदा, वैभव, सुख, समृद्धि की प्राप्ति के लिए तुलसी नामाष्टक मंत्र का जाप करें-

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।


ध्यान रखें कि जब भी तुलसी के पौधे को तोड़ें तो इस मंत्र का जाप करना चाहिए-

ॐ सुभद्राय नमः

ॐ सुप्रभाय नमः

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News