पुरुष के मन में पराई महिला को देखकर आएं ये विचार तो खुलता है नरक का द्वार

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 11:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra niti teachings: कुछ आदतें व्यक्ति के जीवन में बुरा दौर लेकर आती हैं। जो न केवल इस लोक में व्यक्ति को तबाह कर देती हैं बल्कि परलोक में भी व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती। गुरु शुक्राचार्य चतुर नीतिकार थे। उन्होंने अपनी नीतियों को लिपिबद्ध करके शुक्रनीति नाम के प्रसिद्ध नीतिग्रंथ की रचना की। इस नीतिसार का जो व्यक्ति अनुसरण करता है, उसका जीवन बेहतर और चरित्र सशक्‍त बनता है। शुक्रनीति में ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिनसे हर किसी को दूर ही रहना चाहिए। इन आदतों से न सिर्फ व्यक्ति अपितु उसका पूरी परिवार बर्बाद हो जाता है। इन आदतों से सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

PunjabKesari Shukra niti teachings

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्। अगोत्रधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम्।।

PunjabKesari Shukra niti teachings

Teachings of vidura:
विदुर जी के अनुसार कुछ लोग घर के नियमों और परंपराओं को नहीं मानते अर्थात उनका पालन नहीं करते। जो लोग ऐसा करते हैं, अंत में वही परिवार के विनाश का कारण बनते हैं। 

जीवों की हत्या करना या उनका सेवन करना पाप माना जाता है। जो लोग ऐसा करते हैं भगवान उन से अप्रसन्न रहते हैं। ऐसे लोग जितनी भी पूजा-अर्चना कर ले उसका फल उन्हें नहीं मिलता। ऐसी आदत परिवार का विनाश कर सकती है। 

झूठ बोलना पाप है। झूठ बोलने वाले इंसान पर कोई भी विश्वास नहीं कर पाता। कई बार झूठ ही व्यक्ति की बर्बादी का कारण बनता है। झूठ बोलने से आपको और आपके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

PunjabKesari Shukra niti teachings

जो लोग पराई स्त्री से संबंध बनाते हैं या इसके बारे में सोचते हैं, उसे राक्षस प्रवृति का माना जाता है। इस पाप से न सिर्फ व्यक्ति अपितु परिवार का भी नाश हो जाता है। ऐसा करने से बचना चाहिए। पराई महिला को देखकर आया कोई भी कुविचार, खोल देता है नरक का द्वार।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News