ये हैं दुनिया भर के 10 प्राचीन व भव्य मंदिर, जानें इससे संबंधित खास बातें

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 03:47 PM (IST)

भारतीय संस्कृति दुनियाभर के लोगों को प्रभावित करती है। विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की झलक देखि जा सकती है। वैसे तो भारत के हर भूभाग में मंदिर मिलेंगे पर क्या आप जानते हैं, दुनिया के अन्य देशों में भी हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर मौजूद हैं। कुछ मंदिर ऐसे हैं जो उन देशों के लिए पर्यटन का बड़ा केंद्र भी बन गए हैं।


आइए, आज आपको ऐसे ही कुछ विदेशों में बने भव्य मंदिरों के बारे में बताते हैं।


1.अंगकोर वट(कंबोडिया)
अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर तथा धार्मिक स्मारक है। यह कंबोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम ‘यशोधरपुर’ था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन के शासनकाल में हुआ था। यहां अभी विष्णु मंदिर है, जबकि इसके पूर्ववर्ती शासकों ने प्रायः शिवमंदिरों का निर्माण किया था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बसा यह मंदिर संसार का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है।

PunjabKesari

 

2.श्री सुब्रमण्यम देवस्थान (मलेशिया)
श्री सुब्रमण्यम देवस्थान मंदिर बातू गुफा कुआलालंपुर के उत्तर में लगभग 13 की.मी दूरी पर है। लाल कृष्णा पिल्लई ने सन 1890 में इस गुफा के बाहर मुरुगन स्वामी की प्रतिमा स्थापित करवाई थी। मुरुगन की यह प्रतिमा दुनिया में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाती है।

PunjabKesari

 

3.मुरुगन मंदिर (ऑस्ट्रेलिया)
मुरुगन मंदिर सिडनी के न्यू साउथ वेल्स के पहाड़ों पर स्थित है। सिडनी में रह रहे एक तमिल व्यक्ति ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इस मंदिर की देखभाल शैव-मनरम नाम की हिंदू सोसाइटी करती है।

PunjabKesari

 

4.अफ्रीकी हिंदू मठ (घाना)
अफ्रीकी हिंदू मठ की स्थापना स्वामी घनानंद सरस्वती ने की थी। ये मठ हिंदू तो है, लेकिन यहां हिंदू भक्त बहुत कम है। इस मंदिर के ज्यादातर अफ्रीकी भक्त है, जो हिंदू धर्मं के रीती रिवाजों का पालन करते है।

PunjabKesari

 

5.मुन्नेस्वरम मंदिर (मुन्नेस्वरम, श्रीलंका)
मुन्नेस्वरम मंदिर के इतिहास को रामायण काल से जोड़ा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, रावण का वध करने के बाद भगवान राम ने इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। इस मंदिर परिसर में पांच मंदिर हैं, जिनमें से सबसे बड़ा और सुंदर मंदिर भगवान शिव का है। कहा जाता है कि पुर्तगालियों ने दो बार इस मंदिर पर हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की था लेकिन वो मंदिर को कोई हानि न पहुंचा सके। 

PunjabKesari

 

6.श्रीवेंकटेश्वर बालाजी मंदिर (इंग्लैंड)
श्रीवेंकटेश्वर बालाजी मंदिर पुरे यूरोप में भगवन वेंकटेश्वर का पहला मंदिर था। इस मंदिर का उद्घाटन 23 अगस्त 2006 में किया गया था। इस मंदिर में स्थित भगवन विष्णु की मूर्ति लगभग 12 फीट की है।

PunjabKesari

 

7.श्रीस्वामीनारायण मंदिर (लंदन)
श्रीस्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन 1995 में किया गया था। इस मंदिर का निर्माण और देखभाल बोछासनवासी अक्षर पुरुषोतम संस्था करती है। जो पत्थर इस मंदिर में प्रयोग किए गए है, वो किसी भी हिंदू मंदिर में प्रयोग नहीं किए गए।

PunjabKesari
 

8.श्री स्वामीनारायण मंदिर (अटलांटा, अमेरिका)
स्वामी नारायण संप्रदाय का यह मंदिर भारत के बाहर स्थित हिंदू मंदिरों में सबसे विशाल मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के कुछ स्तंभ लगभग 75 फीट ऊंचे है। मंदिर का निर्माण पारंपरिक रूप के नक्काशीदार पत्थर से किया गया है।

PunjabKesari
 

9.राधा माधव धाम(अमेरिका)
यह लगभग 3,300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना हुआ है।राधा माधव धाम की स्थापना स्वामी प्रकाशानंद ने 1990 में की थी। इस मंदिर के गुंबदों की ऊंचाई लगभग 90 फीट की है। 

PunjabKesari

10.पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाल)
पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू का सबसे पुराना मंदिर है। इसका निर्माण 11वीं सदी में हुआ था, बाद में 12वीं और 17वीं में इसका पुन र्निर्माण किया गया। इस मंदिर में भगवान शिव की 1 फुट ऊंची चार मुख वाली प्रतिमा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News