दीपक को इस दिशा में प्रज्वलित करने से होगी आयु में वृद्धि

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 02:50 PM (IST)

हिंदू शास्त्र में दीपक या दीया बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए अक्सर लोग अपने घर आदि में दीपक प्रजवल्लित करके रखते है। इसकी लौ को रोशनी का प्रतीक माना जाता है और ये मनुष्य जीवन के कष्टों को दूर करने में भी सहायक माना जाता है।  भारत में दीये का इतिहास प्रामाणिक रूप से 5000 वर्षों से भी ज्यादा पुराना हैं। अग्नि का प्राचीनकाल से ही हर धर्म में महत्व है। वेदों में अग्नि को प्रत्यक्ष देवतास्वरूप माना गया है। इसलिए हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान के सामने दीपक जलाया जाता है। दीपक जलाने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण मौजूद है।

 
धार्मिक कारण
दीपक ज्ञान और रोशनी का प्रतीक है। पूजा में दीपक का विशेष महत्व है। आमतौर पर विषम संख्या में दीप प्रज्जवलित करने की परंपरा चली आ रही है। दीपक जलाने का कारण यह है कि हम अज्ञान का अंधकार मिटाकर अपने जीवन में ज्ञान के प्रकाश के लिए पुरुषार्थ करें। हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार पूजा के समय दीपक लगाना अनिवार्य माना गया है। आरती कर घी का दीपक लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है। इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई रूप से निवास होता है। साथ ही, हमारे शास्त्रों के अनुसार पूजन में पंचामृत का बहुत महत्व माना गया है और घी उन्हीं पंचामृत में से एक माना गया है।

PunjabKesari

 

वैज्ञानिक कारण
दीपक को सकारात्मकता का प्रतीक व दरिद्रता को दूर करने वाला माना जाता है। गाय के घी में रोगाणुओं को भगाने की क्षमता होती है। यह घी दीपक में अग्नि के संपर्क से वातावरण को पवित्र बना देता है। इससे प्रदूषण दूर होता है। दीपक जलाने से पूरे घर को फायदा मिलता है। चाहे वह पूजा में सम्मिलित हो या नहीं। दीप प्रज्जवलन घर को प्रदूषण मुक्त बनाने का एक क्रम है।

PunjabKesari
 
दीपक जलाते समय बोले ये मंत्र
दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।

 

दीपक जलाने के नियम
दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयु में वृद्धि होती है।


ध्यान रखें कि दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दुख बढ़ता है।


दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धन लाभ होता है।


दीपक की लौ कभी भी दक्षिण दिशा की ओर न रखें, ऐसा करने से जन या धनहानि होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News