घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से बनाएं स्वस्तिक, शारीरिक व मानसिक रोगों का होगा THE END

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 12:28 PM (IST)

समस्त व्यक्ति चाहता है कि उसका घर के सदस्य हमेशा आरोग्य व स्वस्थ रहे। लेकिन कई बार व्यक्ति चाह कर भी इस मामले में कुछ नहीं कर पाता क्योंकि उसके परिवार के लोगों की बीमारी या रोग का कारण को वह समझ नहीं पाता। घर में बच्चे, बड़े की बीमारी या फिर हर समय किसी न किसी तरह का नुकसान होना, इसका कारण वास्तु से संबंधित जुड़े कुछ दोष हो सकते हैं। लेकिन व्यक्ति इसे समझ नहीं पाता और कई बार समझने के बाद भी इसे अनदेखा कर देता है। ये वास्तु दोष सामान्य न होकर बीमारियों की वजह से पैसों का नुकसान करवाने वाले होते हैं। सुनने में ये बातें बहुत ही सामान्य लगती है लेकिन कभी-कभी यही वे कारण बनती है जिसके चलते आपके घर-परिवार में बीमारियों का सिलसिला बना रहता हो और धन हानि होती रहती हो।

 

घर के लोगों का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बनाए रखने के लिए और धन-धान्य बनाए रखने के लिए इन 6 बातों का विशेष ध्यान रखें और अगर आपके घर में भी इन 6 में से एक भी बात मौजूद हो तो नीचे दिए गए उपाय को अपनाएं, ताकि आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल सके-

 

जिस घर के सामने कोई पेड़ या खंभा होता है उस घर के लोगों का स्वास्थय ज्यादातार खराब रहता है, खासकर के घर के बच्चों का। इसलिए इस वास्तु दोष से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रोजाना लाल कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं। 

 

घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने गढ्डा होना से भी परिवार के सदस्य मानसिक रोग और तनाव से हर समय ग्रस्त रहते हैं। इससे बचने के लिए गढ्डे को ही मिट्टी से भरवा देना चाहिेए।

 

समस्त घर में मंदिर या पूजा स्थल होता है। परंतु वास्तु के अनुसार मंदिर या पूजा स्थल घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर में देवी-देवताओं का निवास नहीं होता और घर में बीमारियां और दुख बने रहते हैं। इससे बचने के लिए ध्यान रखें कि घर का मंदिर यहां न होकर हमेशा पूर्व या उत्‍तर दिशा में ही होना चाहिए। क्योंकि मंदिर का पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना अशुभ फलों का कारण बन सकता है। 

 

घर के मुख्य द्वार के समक्ष इकट्ठे हुए गंदे पानी इकट्ठा के कराण भी घर के लोगों को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिे ध्यान रखें कि घर के सामने गंदा पानी जमा न हो सके। ऐसा होने पर तुरंत ही उसे साफ करवा लें।

 

घर के मेन गेट के सामने अगर कीचड़ या गंदगी हो तो परिवार के सदस्य में किसी न किसी तरह की बीमारियों के घिरे रहते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि घर के आस-पास किसी तरह की गंदगी न रहे।

 

इसके अलावा घर के आंगन में सूखे या कांटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए। ऐसे पौधे घर में कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। घर के आगन में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाएंगे तो घर में कम से कम बीमारियां आएंगी। ध्यान रखें उन पेड़-पौधों की नियमित रूप से देख-भाल की जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News