राशिफल: चंद्र-शुक्र का मीन में मेल, जानें किस राशि को देगा सफलता का संदेश

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 11:48 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ 24.04.17 सोमवार, चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, शुभरंग सफ़ेद, शुभकाल शाम 4:30 से सायं 6 बजे तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सफलता हेतु शिवलिंग पर सफ़ेद फूलों की माला चढ़ाकर घर के मेनगेट पर बांधे।

 

मेष: बहुत सारे नए लोगों से जुडेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रैंडस बढ़ाने से फायदा मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम,  शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझ-बूझ से चलें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: बिजनैस में मित्रों की सलाह मानें। अंधविश्वास से बचकर समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: दोस्तों व् सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

तुला: लेन-देन में पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रौफैशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। एक्टिविटी बढ़िया मुनाफा देंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

वृश्चिक: सभी मसले स्वयं सुलझाएं। टीम वर्क में दिक्कत आएगी। आत्मविश्वास से करियर के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: फाइनेंशियल मामले सेटल होंगे। पैंडिंग वर्क को दम लगाकर कम्प्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क कंप्लीट करें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: करीबी दोस्तों से फाइनेंशियल सलाह लें। बिजनैस में हुए मुनाफे का री-इन्वैस्टमैंट लाभदायक रहेगा। अकाऊंटेंट से राय मशविरा जरूर करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: परिजनों को पूरा टाइम दें और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: जरूरी मामलात पर राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News