भविष्यफल: मकर के हुए सूर्य, संडे पर किसे एनर्जी मिलेगी भरपूर
punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 08:16 AM (IST)
आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 14.01.18 चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।
आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय उज्ज्वलतेजसे नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से व्यक्ति ऊर्जावान बनता है।
आज का विशेष उपाय: भरपूर ऊर्जा पाने के लिए तिल मिले दूध से सूर्य को अर्घ्य दें।
मेष: संडे को भी व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।
वृष: संडे को मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।
मिथुन: संडे को समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। किसी समारोह में शामिल होंगे।
कर्क: संडे खर्चीला रहेगा। परिजनों की खरीदारी जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे।
सिंह: संडे कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।
कन्या: संडे इच्छानुसार बीतेगा। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। शाम में नजदीकी दोस्त के संग पार्टी छुट्टी की रंगत और बढ़ाएगी।
तुला: संडे को भी कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में निकटजन से मुलाकात होगी।
वृश्चिक: संडे को पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके कार्यों में विकास होगा।
धनु: संडे को टेस्टी लंच व मल्टीप्लेक्स में मूवी का आनंद लेंगे। परिजनों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल भी जाएंगे।
मकर: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। मूवी व आउटिंग पर जाएंगे। शॉपिंग के वक्त पर्स संभाले भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी।
कुंभ: संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुट्टी का भरपूर आनंद लेंगे। दिल को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
मीन: संडे घरेलू उपकरण के रख-रखाव में बीतेगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। शाम में सोशल नेटवर्किंग साईट पर चैटिंग करेंगे।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com