श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुआ ध्वजारोहण, मेला आज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 08:02 AM (IST)

आज सुबह 11 बजे होगा हवन यज्ञ


श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा, चड्ढा बिरादरी व बाबा सोढल ट्रस्ट द्वारा आज ध्वजारोहण समारोह करवाया गया। इस मौके पर विधायक बावा हैनरी मुख्यातिथि थे। उन्होंने समूह आयोजकों द्वारा उक्त दरबार में की जा रही आस्थापूर्वक सेवाओं की सराहना की। ध्वजारोहण की रस्म मुख्यातिथि व सतनाम बिट्टा ने अदा की। सभा के प्रधान चड्ढा बिरादरी के चेयरमैन व ट्रस्ट के ऑर्गेनाइजिंग सचिव आज्ञापाल चड्ढा, चड्ढा बिरादरी के प्रधान पंकज चड्ढा ने 5 सितम्बर को उक्त संस्थाओं द्वारा करवाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।   


सभा के उपचेयरमैन सतनाम बिट्टा ने कहा कि हमारा लक्ष्य बाबा जी के दरबार पर सेवा करना है, न कि कोई राजनीति, क्योंकि राजनीति का कोई धर्म नहीं होता। अत: धर्म को राजनीतिक अखाड़ा न बनाएं। महासचिव चरणजीत चन्नी ने कहा कि संस्था द्वारा 5 सितम्बर को सुबह 11 बजे हवन-यज्ञ करवाया जाएगा। अशोक गुप्ता (कांग्रेसी नेता) ने सभी का धन्यवाद किया।


कार्यक्रम में यशपाल धीमान, राकेश भास्कर, एड. पी.पी. सिंह आहलूवालिया, यशपाल धीमान, के.के. बांसल, राजेश कोहली, ललित मित्तल, परमजीत पम्मा, निर्मल निम्मा, रमित दत्ता, संदीप छिब्बड़, शिव धीर, राज कुमार राजू, यश पहलवान, राजेश भट्टी, अमृत खोसला, राजेश पद्म, संजू अरोड़ा, साई थापर, अतुल चड्ढा, विशाल चड्ढा, पिं्रस चड्ढा, विकास चड्ढा, राकेश चड्ढा, शिवम अरोड़ा, मन्नत चड्ढा, ललित मोहन चड्ढा, अश्विनी शर्मा टीटू, दविंद्र मल्होत्रा, लखविंद्र सिंह, कुणाल महेन्द्रू, धर्मवीर महेन्द्रू, कमल सहगल, सुरिंद्र कोहली, आशु चड्ढा, खुशी चड्ढा, विकास मेहरा, अमित मेहरा, सुनील कालड़ा, विजय बांसल, सुनील बत्तरा, सतीश गुप्ता, विनोद जोगा, नरिंद्र तलवाड़, जे.वी. भसीन, अश्विनी कपूर, अक्षवन्त खोसला, रजनीश शैंटी, संदीप शर्मा, अरुष चड्ढा, अभि टंडन, के.पी. शर्मा, रिंकू, दीपक शाही, संदीप खोसला, रिंकू कोहली, कुलदीप भोला, हरप्रीत सिंह, मनी धीर, नितिन खन्ना, प्रोमिला चड्ढा, कंचन मदान, राज रानी वर्मा, नीरू कपूर, सरिता टंडन, वंदना मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News