रायपुर रसूलपुर मन्दिर में श्री शनि जन्म महोत्सव आज

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2017 - 10:07 AM (IST)

श्री शनि सुखधाम मन्दिर रायपुर रसूलपुर में मनाए जा रहे शनि जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। उक्त जानकारी देते हुए मन्दिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि 25 मई को प्रात: 8 से 3 बजे तक श्री हनुमंत, कालसर्प दोष पूजन हवन यज्ञ होगा। उपरांत दोपहर 3 से 5 तक चरनजीत कौर (वाइस आफ पंजाब) शनि महिमा का गुणगान करेंगी। सायं 5 से 6 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री शनि जी का हवन यज्ञ होगा। तदोपरांत श्री शनि शिला अभिषेक तथा महाआरती होगी। शनि जी को केक का भोग लगाया जाएगा तथा शास्त्रों में वर्णित 108 शनि जी के नामों से पुष्पवर्षा होगी। 


श्री वधवा के बताया कि मन्दिर में शनि शिला शनि शिंगनापुर के प्रारूप के अनुसार शास्त्र विधि के मुताबिक स्थापित है। उन्होंने बताया कि मन्दिर में नवग्रह मूर्तियां, जो शास्त्रों में वर्णित विधि अनुसार स्थापित की जाएंगी। 25 मई को हो रहे महोत्सव में शनि महाराज का हवन यज्ञ विद्वान पुरोहितोंं द्वारा किया जाएगा। हवन यज्ञ के दौरान मंत्र श्लोकों का सही से उच्चारण न होने पर उसका प्रभाव उल्टा हो जाता है। शनि को न्याय का देवता कहा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News