शनि जयंती 25 या 26 मई: शुभ मुहूर्त के साथ जानें अपनी राशि पर प्रभाव

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 06:57 AM (IST)

धर्मशास्त्रों में शनिदेव को न्याय के देवता कहा गया है तथा नवग्रहों में शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव अपनी महादशा, अंतर्दशा, ढैय्या तथा साढ़ेसाती में उन्हीं को नुकसान पहुंचाते हैं जिनके कर्म बुरे होते हैं। जिन व्यक्तियों के कर्म अच्छे होते हैं, शनिदेव उनका सदैव शुभ ही करते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार, शनिदेव सूर्य देव और देवी छाया के पुत्र हैं तथा इनका जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या को हुआ था। इसी उपलक्ष में इस दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। साल 2017 में शनि जयंती का पर्व गुरुवार दिनांंक 25.05.17 को मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि दिनांक 25.05.17 तो प्रातः 05 बजकर 07 मिनट से प्रारंभ होकर दिनांक शुक्रवार दिनांक 26.05.17 को रात 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगी।


मेष: संघर्ष से लाभ होगा। भाई-बंधुओं से मतभेद होंगे। खर्चे बढ़ेंगे। भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। शारीरिक परेशान‌ियां और घरेलू उलझने सताएंगी। 


वृष: बनते कामों में बाधाएं आएंगी। खर्चे बढ़ेंगे। मानस‌िक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से मतभेद व मनमुटाव भी होगा।


मिथुन: लाभ प्राप्त‌ि होगी। व्यावसाय‌िक परेशान‌ियां आएंगी। शुभ कार्यों पर खर्चे होंगे। शत्रुओं से संभल कर रहें। स्वास्‍थ्य के प्र‌त‌ि सजग रहें।


कर्क: स्वास्‍थ्य परेशानी होगी। आय मार्ग में बाधा आएगी। व्यय से परेशानी होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन सुख के योग हैं।


सिंह: आर्थ‌िक उलझने बढ़ेगी। पढ़ाई में भी परेशान‌ियां आएंगी। धन हान‌ि के योग हैं। मानस‌िक तनाव बढ़ेगा। धन लाभ भी म‌िलता रहेगा।


कन्या: अनावश्यक च‌िंता रहेगी। भागदौड़ अध‌िक करनी पड़ेगी। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी। आर्थ‌िक नुकसान भी होगा। व‌िरोध‌ियों से सावधान रहें।


तुला: वाहन खरीदने की चाह पूरी होगी। परिश्रम का लाभ म‌िलेगा। कुंवारों की शादी हो सकती है। यात्राएं करनी पड़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक: परेशानी से राहत मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। खर्च अध‌िक रहेगा। पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी। अध‌िक संघर्ष करना पड़ेगा।


धनु: बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। भाई से व‌िरोध होगा। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। वाहन सुख की प्राप्त‌ि होगी।


मकर: मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल रहेगी। बनते कार्य बिगड़ेगे। दुर्घटनाओं से सजग रहें।


कुम्भ: परिश्रम का लाभ म‌िलेगा। वाहन की प्राप्त‌ि होगी। वैवाह‌िक संबंध बनेंगे। वरिष्ठ लोगों से संपर्क बढ़ेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।


मीन: व्यवसाय में उलझने व परेशानी रहेगी। अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। घर में शुभ कार्य होंगे। व‌िदेशों से जुड़े कार्य सफल रहेंगे।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News