2018 के वैलकम से पहले शनि को ऐसे कहें गुड बॉय

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 10:56 AM (IST)

ग्रह चक्र का सबसे प्रभावशाली ग्रह शनि वर्तमान में स्थिरता लिए हुए है। 2017 का  वर्ष मूलत: सूर्य और शनि को संबोंधित करता है। इस साल का मूलांक: 1 था और भाग्यांक 8 था। इसी कारण इस वर्ष दो ग्रह सबसे अधिक प्रभावशाली रहे हैं। जब कभी भी शनि सूर्य के साथ संबंध बनाता है तो राजनितिक उद्वेग और उथल-पुथल का कारक बन जाता है। शनि वैसे तो सूर्य का पुत्र है परंतु नैसर्गिक भाव से सूर्य से प्रबल शत्रुता रखता है। इसी कारण जनता को इस वर्ष मंहगाई और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 2017 में शनि की चाल बहुत विस्मयकारक रही, पूरे साल भर शनि अमूमन या तो वक्र रहा या दो राशियों के बीच में फंसा रहा। 


अगामी वर्ष 2018 में शनि स्थिरता लिए हुए आगे बढ़ रहा है परंतु साल के अंत में और नए साल के आरंभ शनि और सूर्य का मेल आर्थिक दृष्टि से संपूर्ण विश्व के लिए आर्थिक रूप से कष्टकारी हो सकता है। इसे शुभ बनाने के लिए करें ये उपाय


आर्थिक उन्नति के लिए शनिवार के दिन काले शिवलिंग पर हल्दी युक्त जल चढ़ाएं। 


धन संबंधी परेशानियों को मिटाने के लिए पीपल पर शनिवार के दिन कच्ची लस्सी चढ़ाएं। 


स्वास्थ्य में सुधार के लिए शनि मंदिर में औषधि युक्त लाल तेल का दीपक करें।


दांपत्य संबंधों में सुधार के लिए शनिवार से लेकर आठ दिन तक लगातार शयन कक्ष या बैडरूम में चमेली के तेल का दीपक करें।


जिसके बच्चे न हो रहे हो ऐसी महिलाएं काले धागे में पिरोया हुआ तांबे का गोल सिक्का कमर में बांधे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News