किसे शनि करेंगे मालामाल,कौन होगा कंगाल,जानिए भविष्यवाणी Live में

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2017 - 08:26 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: 30.09.17 शनिवार, चंद्र मकर राशि व उत्ताराषडा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


आज का विशेष उपाय: दुर्भाग्य से मुक्ति के लिए भैरव मंदिर में दूध चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॐ भास्कराय नमः॥ इस मंत्र से प्रक्रम में वृद्धि होगी।


मेष: ऑफिस में नए अधिकार दिए जाएंगे। क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी। शॉपिंग में शाम बीतेगी। बुजुर्गों से बहसबाजी में न ही उलझें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: नए प्रोग्राम हेतु एनर्जी रहेगी। लव अफेयर हेतु एक्साइटेड रहेंगे। प्रपोज़ करने हेतु समय अच्छा है। प्रमोशन की बात आगे बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: बड़ा धनलाभ होगा। नौकरी के मुद्दे हल होंगे। इंटरव्यू का अनुभव अच्छा रहेगा। पारिवारिक फंशन की प्लानिंग बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कर्क: विरोधी पर ध्यान न दें अपना कार्य करते जाएं। सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

सिंह: दूसरों को पहचानकर स्वयं को ढालें। दूसरों से राय लेने से परहेज न करें। टीम वर्क से कठिन प्रॉब्लम का हल निकलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कन्या: खुद को साबित करने के मौके मिलेंगे। मौकों को पहचानकर कर्म करें। मौके बार-बार नहीं आएंगे। माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


तुला: बिजनैस हेतु सलाह लेंगे। नए काम के तकनीकी पहलुओं पर गौर करेंगे। नई डील साइन करेंगे। कानूनी बंधन में घिरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृश्चिक: जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। लवर के साथ डेटिंग का प्लान बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


धनु: पुरानी देनदारी चुकाता होगी। घरेलू शॉपिंग करेंगे। पॉकेट का ख्याल रखें। ऑफिस में आइडियाज़ पसंद किए जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मकर: जरूरी फोन कॉल्स व ई-मेल्स का जवाब देंगे। पुराने दोस्त से मुलाक़ात होगी। उधार देने से पूर्व सेविंग चेक कर लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कुंभ: मित्र की मदद में समय गुजरेगा। परिजनों से दूर जाने की स्थिति बनेगी। शाम को पार्टी में पुराने मित्रों से मिलन होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मीन: नौकरी की प्रॉब्लम हल होंगी। पूरी मेहनत से काम में जुट जाएं। कॉम्पिटिशन में जीत होगी। प्यार हेतु दिन अच्छा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News