भविष्यफल: शनि की मूल नक्षत्र में चाल, कौन होगा आर्थिक रूप से तंगहाल

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 08:05 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 20.01.18 चंद्र कुम्भ राशि व शतभिषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय: आर्थिक तंगी से मुक्ति हेतु काले शिवलिंग पर केसर वाले दूध से अभिषेक करें। 


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय भव्याय नमः॥ इस शनि मंत्र से व्यक्ति आर्थिक तंगी दूर होती है।

 

मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी।


वृष: व्यापार में सफल रहेंगे। ऑफिशियल मीटिंग्स होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।


मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिजनैस में अटैंशन जरुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन काबू में रखें।


कर्क: शांति से विवाद सुलझेंगे। कर्ज़ों पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में मस्ती करेंगे।


सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।


कन्या: अचानक रूके कार्य बनेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। तकनीकी फॉल्ट सुधरेंगे। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी।


तुला: रोजगार कि समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी का हल निकलेगा बेशर्ते आप प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। मिले हुए काम से पीछे न हटें।


वृश्चिक: हालात आसान हो जाएंगे। कार्यस्थल कि समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।


धनु: नए काम प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से बड़ी सफलता मिलेगी। 


मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवैंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज करेंगे। परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।


कुंभ: फॅमिली संग डिनर करने जाएंगे। मन रख-रखाव और साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वैस्टमैंट से परहेज करें।


मीन: बिना अपॉइंटमेंट लिए मीटिंग्स न रखें। हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। तत्काल धन लाभ की संभावना है।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News