भविष्यफल: शनिदेव हुए उदय, लोहड़ी पर किसका होगा भाग्योदय

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 08:09 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 13.01.18 चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा ईशान, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय नीलाम्बर-विभूशणाय नमः॥ इस शनि मंत्र से व्यक्ति का भाग्योदय होता है।


आज का विशेष उपाय: भाग्योदय हेतु शनि मंदिर में तिल के लड्डू चढ़ाएं।


मेष: दिन भर सुस्ती छाई रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन के कार्य सफल होंगे। 


वृष: प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय मौज-मस्ती में बीतेगा। राजनीतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।  


मिथुन: करियर में उन्नति होगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।


कर्क: कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। मैंटल टैंशन बढ़ेगा। बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टैंशन मिटेगी।


सिंह: विरोधी पक्ष कमजोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।


कन्या: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडैंट्स की करियर एजुकेशन की बाधाएं खत्म होंगी।


तुला: कार्यक्षेत्र में आय वृद्धि होगी और परफेक्ट माहौल रहेगा। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे। 


वृश्चिक: सहकर्मियों के असहयोग से निराश होंगे। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। 


धनु: व्यावसायिक समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। वरिष्ठों के अनुभव से लाभ होगा। व्यवसायिक रणनीति बनाएंगे। 


मकर: रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफैशनल परेशानियां दूर होंगी। उत्तम धन लाभ होगा। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा।


कुंभ: प्रोफैशनल व पर्सनल में भेद करें। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। कार्यशैली लाभकारी रहेगी। एक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।


मीन: आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफैशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों संग पार्टी करेंगे। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News