महालक्ष्मी को नाराज करते हैं ये काम, घर में हो जाता है दरिद्रता का बसेरा

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 03:57 PM (IST)

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास करता है। क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे काम भी हैं जो जाने-अनजाने आपके द्वारा होने पर अलक्ष्मी को खुश कर देते हैं। जिससे घर में दरिद्रता का बसेरा हो जाता है और महालक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आईए जानें कौन से हैं वो काम- 


जीवन में सुख की चाह रखने वाले कभी देव पूजा, कभी व्रत तो कभी तीर्थयात्रा करते हैं, किन्तु घर की लक्ष्मी का आदर नहीं करते। जिस घर में स्त्री का अनादर होता है उसमें कभी समृद्धि नहीं होती। धन लक्ष्मी को अपने घर में विराजित करना चाहते हैं तो जीवन में कभी किसी भी हाल में स्त्री का अनादर नहीं करें। जिस घर मे स्त्रियों का सम्मान नहीं होता उस घर पर देवताओं की कृपा नहीं बरसती। नारी की महत्ता का वर्णन करते हुए महर्षि गर्ग कहते हैं-

 

यद् गृहे रमते नारी लक्ष्‍मीस्‍तद् गृहवासिनी। देवता: कोटिशो वत्‍स ! न त्‍यजन्ति गृहं हितत्।।

 

जिस घर में सद्गुण सम्पन्न नारी सुखपूर्वक निवास करती है, उस घर में लक्ष्मी जी निवास करती हैं। हे वत्स ! करोड़ों देवता भी उस घर को नहीं छोड़ते।


घर की रौनक होती है रसोई। गृह लक्ष्मी का भी ज्यादातर समय रसोई में ही बीतता है।खाना पकाते समय जूते-चप्पल न पहनें। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है इसलिए अपने घर को साफ रखें, रसोई में देवी अन्नपूर्णा का वास माना जाता है, जहां घर की लक्ष्मी परिवार के उदर की तृप्ति के लिए भोजन बनाती हैं। अत: रात को सोने से पहले रसोई को अच्छी तरह साफ करें, झूठे बर्तन धो कर रखें।


सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू न लगाएं और न ही उसे पैर लगाएं, इससे लक्ष्मी का निरादर होता है।


रात के वक्त नाखून नहीं काटें।


रविवार के दिन महिला और पुरूष को एक-दूसरे का स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पैसे की कमी नहीं रहती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News