भविष्यफल: बुध पर राहू की नजर, किस पर पड़ेगा पॉजिटिव असर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 08:18 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 15.11.17 चंद्र कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 12:00 से दिन 1:30 तक। 

 


आज का विशेष उपाय: धन वृद्धि हेतु दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर गरीब कन्याओं में बांटें।

 


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय बुद्धिमते नमः ॥ इस बुध मंत्र से बौद्धिक विकास होता है।

 


मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम करने हेतु खर्च होगा। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे। मनोरंजन होगा।

 


वृष: आर्थिक विषमता को दूर करने में मदद मिलेगी। किए हुए निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।

 


मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। स्टूडैंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

 


कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। प्रोफैशनल्स को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है। 

 


सिंह: उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। प्रोफैशन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भावनाओं पर संयम बनाएं। स्थिति का धैर्य से सामना करें।

 


कन्या: शारीरिक थकान रहेगी। समस्या समाधान हेतु परिचित का सहयोग लेंगे। दोपहर में मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता सताएगी।

 


तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कीमती चीज को पाने की इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने के आसार हैं।

 


वृश्चिक: बिजनैस में प्रॉफिट होगा। संबंधियों से लाभ के योग हैं। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।

 


धनु: बिजनैस डील्स में असफलता मिलेगी। मनचाहे पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। आर्थिक वादों से न मुकरें। 

 


मकर: नई व्यावसायिक विचारधारा मन में आएगी। साहित्य में रुचि बढ़ेगी। अस्वस्थ रहेंगे। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे। 

 


कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी।

 


मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। प्रेमी जन का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News