ज्योतिशास्त्र: शरीर के इन अंगों पर तिल होना आपके लिए हो सकता है शुभ

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 01:12 PM (IST)

हमारे शरीर के विभिन्न अंगों पर कई तरह के निशान होते है, उनमें से कई जन्मजात होते हैं तो कई जीवनकाल दौरान पैदा होते हैं। इन निशानों को हम तिल, मस्सा आदि कहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह तिल, मस्सा आदि व्यक्ति के चरित्र के बारे में बताते हैं। तो आपको बता दें कि भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह तिल न केवल के चरित्र व भविष्य के बारे में बताते हैं बल्कि इससे व्यक्ति के भविष्य का विश्लेषण किया जा सकता है। 


ज्योतिष में शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होने का अलग-अलग फल बताया गया है। यहां जानिए तिलों के आधार पर व्यक्ति के चरित्र व संबंधित कुछ बातें-


कमर पर तिल होना इस बात का संकेत करता है कि व्यक्ति को उम्र भर कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं पेट पर तिल होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति उत्तम भोजन का इच्छुक है। 


जिसकी पीठ पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवन काल में कई यात्राएं करता है।


अगर किसी व्यक्ति के सीधे पैर के तलवे पर या पैर के अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति के विदेश यात्रा करने के योह बनते हैं। नाक पर तिल वाले व्यक्ति को भी बड़ी यात्राओं का सुख मिलता है। ऐसे लोग भी विदेश की यात्रा कर सकते हैं। यह व्यक्ति प्रतिभासंपन्न और सुखी होते हैं। महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक माना जाता है।


यदि किसी व्यक्ति के माथे पर तिल हो तो व्यक्ति मान-सम्मान प्राप्त करता है। माथे की दाहिनी ओर तिल वाले व्यक्ति धनी होते हैं। अगर दोनों भौंहों के बीच तिल हो तो व्यक्ति लंबी दूरी की यात्रा करता है। 


होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय होते हैं। यदि तिल होंठ के नीचे हो तो आपकी जेब पर इसका असर दिखाई देता है।


गाल पर लाल तिल शुभ फल देता है। बाएं गाल पर कृष्ण वर्ण तिल व्यक्ति को संघर्षशील, किंतु दाएं गाल पर धनी बनाता है।


जिसकी दाई पुतली पर तिल हो वो व्यक्ति उच्च विचार वाले होते हैं। पुतली पर तिल वाले लोग सामान्यत: अधिक भावुक भी होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News