Wednesday special: आज पान के पत्ते से घर पर करें ये प्रयोग, रातोंरात बदल जाएंगे Stars

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 06:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
How to increase power of Mercury in astrology: हिंदू धर्म में पान को शुभता का प्रतीक माना गया है। किसी भी शुभ काम अथवा पूजा पाठ के समय पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के वक्त पान के पत्ते का उपयोग हुआ था। तभी से इस पत्ते को खास महत्व प्राप्त है। ज्योतिषशास्त्र में इसे बहुत कारगर माना गया है और बहुत सारी समस्याओं का हल पाने का यह एक माध्यम है। बुध ग्रह और पान के पत्ते का गहरा संबंध है।

PunjabKesari Wednesday special

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध, सौरमंडल के नवग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम ग्रह है। बुध ग्रह व्यक्ति को विद्वता, वाद-विवाद की क्षमता प्रदान करता है। यह जातक के दांतों, गर्दन, कंधे व त्वचा पर अपना प्रभाव डालता है। यह कन्या राशि में उच्च एवं मीन राशि में नीच का होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से बुध कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग, विचार चर्चा एवं अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। 

PunjabKesari Wednesday special

Budh Dosh ke Upay: बुद्ध देव को हरा रंग प्रिय है। बुध का मूल अंक 5 है। इनकी शुभ दिशा उत्तर है। इनका प्रिय रत्न पन्ना है तथा इनका प्रिय धातु कांस्य है तथा बुद्धदेव की अधिपति हैं देवी दुर्गा। बुध एक परोपकारी ग्रह है। किंतु, जन्म कुंडली में बुध की अन्य ग्रहों के साथ युति या भाव में उपस्थिति व्यवहार का निर्धारण करती है। यदि बुध पाप ग्रहों के साथ युति करता है तो बुध ग्रह नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए, बुध को चंचल एवं अचल ग्रह के रूप में जाना जाता है। बुध वाक्-पटुता, समझ, बुद्धिमत्ता, मनोवृत्ति, तर्क, वाणी, चपलता, दक्षता, यात्राएं, ज्ञान व बुद्धि प्रदान करता है। 

Betel Leaf Astrology: मंगलवार और बुधवार पान के पत्ते पर कत्था लगाकर बच्चों को खिलाने से उनकी बुद्धि कुशाग्र होती है।

बुधवार को अपनी जेब में पान का पत्ता, खीरा या धनिया रखकर निकलें, इससे आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। सारा दिन शुभता से व्यतित होगा।

बुधवार के दिन गणेश जी को पान पर कंसार कोरे रखकर चढ़ाने से जीवन में आ रहे सभी संकटों का नाश होता है।

बुधवार को पान का सेवन न करें।

घर से नकारात्मकता का नाश करने के लिए मुख्यद्वार पर पान के पांच पत्ते धागे में पिरोकर लटका दें। प्रतिदिन इन पत्तों को बदलें, ध्यान रखें मुरझाए पत्ते सकारात्मकता का नाश करते हैं।

पान का पत्ता सोमवार, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और सावन के महीने में शिवलिंग पर अर्पित करने से हर इच्छा पूरी होती है।

पान का पत्ता नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मकता में परिवर्तित करता है। नजर लगे व्यक्ति को पान के पत्ते में सात गुलाब की पंखुड़ियां रखकर खिलाने से नजर दोष समाप्त होता है।

PunjabKesari Wednesday special

Budh mantra मंत्रानुष्ठान करके बुध की अनुकंपा प्राप्त करें-
ऊँ बुधाय नम:
ऊँ दुर्बुद्धिनाशनाय नम:
ऊँ सुबुद्धिप्रदाय नम:
ऊँ सौम्यग्रहाय नम: 
ऊँ सर्वसौख्यप्रदाय नम: 
ऊँ सोमात्मजाय नम:

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News