शुक्रवार इन लोगों को खिलाएं ये चीजें, देवी लक्ष्मी देंगी धन के साथ नाम और यश

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 06:49 AM (IST)

शुक्र ग्रह को अपने अनुकूल बनाने अर्थात प्रसन्न करने के लिए श्री लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है। इनके पूजन से केवल धन ही नहीं, बल्कि नाम और यश भी मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, धन-वैभव और सुख के लिए कुण्डली में मौजूद धनदायक योग या लक्ष्मी योग काफी महत्वपूर्ण होते हैं। शुक्र ग्रहों में सबसे चमकीला और प्रेम का प्रतीक ग्रह है। अपने जीवनसाथी को कष्ट देने, किसी भी प्रकार के गंदे वस्त्र पहनने, घर में गंदे एवं फटे पुराने वस्त्र रखने से शुभ-अशुभ फल देता है। शुक्र, भोग-विलास, सांसारिक सुख, प्रेम, मनोरंजक, व्यवसाय, पत्नी का कारक ग्रह है। मूत्राशय, चर्म,सेक्स संबंधी बीमारी से इसका सीधा संबंध है।


शुक्रवार इन लोगों को खिलाएं ये चीजें, देवी लक्ष्मी देंगी धन के साथ नाम और यश

आर्थिक अभाव से गुजर रहे हैं तो 21 शुक्रवार कंजको को खीर और मिश्री खिलाएं।


श्रृंगार का सामान सुहागन महिलाओं को दें।


चांदी, चावल, दूध, दही, श्वेत चंदन, सफेद वस्त्र तथा सुगंधित पदार्थ किसी पुजारी की पत्नी को दान करें। 


पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।


चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें। 


खीर कौओं और गरीबों को खिलाएं। 


शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।


किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करें।


दूध से बने पदार्थ बांटे। शुक्रवार के दिन किसी से सफेद चीज लेकर स्वयं न खाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News