Friday को घर लाएं ये सामान, भरेगी खाली झोली और तिजोरी

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2017 - 10:56 AM (IST)

जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति सशक्त एवं प्रभावशाली हो तो जातक को सब प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके विपरीत यदि शुक्र निर्बल अथवा दुष्प्रभावित (अपकारी ग्रहों द्वारा पीड़ित) हो तो भौतिक अभावों का सामना करना पड़ता है। जीवन में प्राप्त होने वाले आनंद, अलंकार, सम्पत्ति, स्त्री सुख, विवाह के कार्य, उपभोग के स्थान, वाहन, काव्य कला, संभोग तथा स्त्री आदि के संबंध में शुक्र से विचार करना उपयुक्त है। अगर यह ग्रह जन्म कुंडली में शुभ एवं सशक्त प्रधान है तो जातक का जीवन सफल एवं सुखमय माना जाता है किंतु शुक्र के निर्बल या अशुभ होने पर जातक की अनैतिक कार्यों में प्रवृत्ति होती है, समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता तथा अनेक सुखों का अभाव रहता है। शुक्रवार का दिन दैत्य गुरू शुक्राचार्य और धन की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए श्रेष्ठ माने गए हैं। इस दिन घर लाएं ये सामान, भरेगी खाली झोली और तिजोरी।


बहीखाता खरीद कर उसे पश्चिम दिशा में रखें।


चांदी और पीतल से बना सामान उत्तर पूर्व दिशा में रखें।


बिजली से चलने वाले उपकरण पश्चिम उत्तर दिशा में टिकाएं।

अष्टधातु से बना स्वास्तिक खरीद कर घर के मुख्यद्वार पर लगाएं, प्रतिदिन उसका पूजन करें।


सोने का सिक्का खरीदें, जिस पर श्रीगणेश और देवी लक्ष्मी का चिन्ह अंकित हो। सामर्थ्य न हो तो चांदी का भी ले सकते हैं। उस सिक्के का विधि-विधान से पूजन कर तिजोरी में स्थापित करें। 


गणपति बप्पा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं घर के मंदिर में स्थापित करें। 


शुक्रवार की शाम को देवी लक्ष्मी का चित्रपट या प्रतिमा का पूजन करें। पूजा के दौरान  देवी लक्ष्मी के चरणों में 7 कौड़ियां रख दें। पूजा करने के उपरांत उन कौड़ियों को वहीं रहने दें। आधी रात 12 बजे के बाद इन कौड़ियों को घर में गाड़ देने से घन संबंधी प्रत्येक परेशानियों का शीघ्र हल हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News