हिंदू नव वर्ष संवत 2075: राजा होंगे सूर्य-महामंत्री शनि, रहें सावधान !

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 10:41 AM (IST)

नव संवत 2075 राजधानी दिल्ली समयानुसार रविवार दिनांक 18 मार्च 2018 को सुबह सूर्योदय के साथ 6.27 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। इस दिन चन्द्रमा उत्तरभाद्र नक्षत्र में रहेंगे। जिसके कारण इस वर्ष का राजा सूर्य कहलाएगा तथा उत्तरभाद्र नक्षत्र का स्वामी होने के कारण इस वर्ष का महामंत्री शनि कहलाएगा। उत्तरभाद्र नक्षत्र का उप स्वामी शुक्र होने के कारण सेनापति का पद शुक्रदेव को प्राप्त होगा। इसी नक्षत्र का उप उप स्वामी राहू होने के कारण तथा राहू का कर्क राशि में गोचर होने के कारण तथा नव संवत का पहला चन्द्र उदय सोमवार को पड़ने के कारण एवं लग्न उदय कालीन कुंडली में चंद्रमा परिपूर्णता का स्वामी होकर केन्द्र में होने के कारण इस वर्ष चन्द्रमा को तीन पद प्राप्त होंगे पहला पद है नीरसेष, दूसरा पदा है धनेष और तीसरा स्फेष। गुरू को फलेष का पद प्राप्त होगा। 


इस वर्ष में राजा और महामंत्री के बीच में नैसर्गिक रूप से विरोधाभास रहेगा अर्थात सूर्यदेव और शनि के बीच में विरोध बना रहेगा। इसी कारण इस संवत् का नाम विरोधा पृथ है। सूर्य के राजा होने के कारण इस वर्ष अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। औसतन वर्षा कम होगी परंतु गेहूं, चना, सरसों, जौं तथा रबी की फसल अच्छी रहेगी। साथ-साथ व्यापार में तेजी का रूख रहेगा। इस वर्ष मेघ का पद शुक्रदेव को प्राप्त हुआ है जिस कारण वर्षा औसतन रहेगी तथा पानी की व्यवस्था भी पर्याप्त रहेगी। चन्द्रमा के स्फेष होने के कारण दूध, दही और घी का उत्पादक उत्तम होगा। सफेद वस्तुओं की प्रचुरता रहेगी।


शनि के महामंत्री पद के कारण न्याय भंग करने वालों को कढ़ा दण्ड मिलेगा। वैज्ञानिक विकास होगा। साथ-साथ चोरी-चकारी में भी वृद्धि के आसार हैं। इस साल भारत कुटनिति के क्षेत्र में उपलब्धी हासिल करेगा। सीमा पार से आई हुई आतंकी धटनाओं पर अंकुश भी लगेगा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News