Astro Vastu tips to Make Deepavali Prosperous: दिवाली की रात करें ये उपाय, सारा साल नहीं रहेगी धन की कमी

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 11:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astro Vastu tips to Make Deepavali Prosperous: दिवाली आने को कुछ दिन शेष हैं, हर घर में महालक्ष्मी के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।मां को स्वच्छता बहुत भाती है इसलिए दीपावली की रात से पहले घर का सारा कूड़ा-कबाड़ बाहर कर दें। जिससे मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाए।  

PunjabKesari Astro Vastu tips to Make Deepavali Prosperous
लक्ष्मी आगमन हेतु दीपावली की रात्रि में अपने निवास स्थान के प्रत्येक कक्ष के द्वार तथा मुख्य द्वार पर गेहूं की ढेरियां बनाकर उसके ऊपर शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। जो रात्रि पर्यंत जले। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

 वास्तु अनुसार ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा करना सर्वोत्तम होता है। पूर्व-मध्य अथवा उत्तर-मध्य के किसी भी कक्ष में पूजन करना शुभ फल प्रदान करता है।  घर का मध्य भाग ब्रह्म स्थान होता है। यहां भी पूजन कर सकते हैं। पूजा के समय पूर्व या पश्चिममुखी रहें तत्पश्चात दीप जलाएं दरिद्रता भगाएं।

PunjabKesari Astro Vastu tips to Make Deepavali Prosperous 
दीप पूजन करने के बाद पहले मंदिर में दीपदान करें और फिर घर में दीए सजाएं। दीवाली की रात लक्ष्मी जी के सामने घी का दीया पूरी रात जलना चाहिए।
 
दीपावली की रात घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर बड़े-बड़े दीपक प्रज्वलित कर लाल रंग की रंगोली से सजाएं। दीपक इतने बड़े होने चाहिए कि सारी रात जगमगाते रहें क्योंकि मां लक्ष्मी दीपावली की रात धरती पर भ्रमण करती हैं और जिस घर में सात्विक वातावरण रहता है। उस घर को अपना स्थायी निवास बना लेती हैं।

PunjabKesari Astro Vastu tips to Make Deepavali Prosperous
 
दीपावली की रात पीपल के पेड़ पर दीपक अर्पित करें और घर को लौट आएं। किसी भी हालत में पीछे मुड़कर नहीं देखें। यह उपाय करने से सारा साल आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी।

PunjabKesari Astro Vastu tips to Make Deepavali Prosperous


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News