भविष्यफल: चंद्र का शुक्र से नाता, किस राशि की सफलता का खुलेगा खाता

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 08:28 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 13.11.17 चंद्र सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा ईशान, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9:00 तक।


आज का विशेष उपाय: सफलता हेतु शिवालय में माता गौरी पर गुलाबी फूल चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ श्रां चन्द्राय महेश्वरप्रियाय नमः ॥ इस चंद्र मंत्र से मानसिक खिन्नता समाप्त होती है।


मेष: सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।


वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 


मिथुन: पैंडिंग काम जल्दी निपटेंगे। पूरे कांफिडैंस से मेहनत में जुट जाएंगे। सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा।


कर्क: आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे।  


सिंह: काम में अड़ंगा पड़ेगा। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलेंगे। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी।


कन्या: राजनीतिक संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद का लाभ मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।


तुला: आर्थिक सुधार होगा। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। चेहरे पर रौनक आएगी। व्यवहार उदार रहेगा। आर्थिक योजना सफल होगी। 


वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद होगा। प्रियजनों की चिंता सताएगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे। 


धनु: दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। समयानुसार कार्य प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ने के योग हैं।


मकर: परिजनों वश तनाव रहेगा। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति रहेगी। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे। अत्यधिक उदारता हानिप्रद है। 


कुंभ: काम बनने से लाभदायक अवसर मिलेंगे। सौभाग्य से रुका हुआ धन मिलेगा। कोई गुडन्यूज मिलेगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी। 


मीन: उलझनों में फसें रहेंगे। प्रेमी के लिए उपहार खरीदने खरीदेंगे। काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। तनाव कम होगा। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News