सोमवार का गुडलक देगा अकाल मृत्यु से छुटकारा

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 08:05 AM (IST)

सोमवार दिनांक 14.08.17 आद्या काली जयंती पर्व कालाष्टमी के रूप में मनाया जाएगा। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। महाकाली दस महाविद्या में प्रथम व समस्त देवताओं द्वारा पूजनीय व अनंत सिद्धियों को प्रदान करने वाली है। इन्हें साक्षात प्रकृति कहा जाता है परंतु कालिका पुराण में महाकाली से जुड़ी एक कथा के अनुसार महामाया को ही काली बताया गया है। आद्या काली का जन्म मधु-कैटभ के नाश हेतु हुआ था। तांत्रिक मतानुसार आश्विन कृष्ण अष्टमी को ‘काली जयंती’ बताई गई है परंतु कुछ शास्त्रों में जन्माष्टमी की रात को आद्या महाकाली जयंती मनाई जाती हैं। इनके विशेष पूजन से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है व शत्रुओं का सफाया होता है।

विशेष पूजन: पश्चिममुखी होकर देवी काली के चित्र का पंचोपचार पूजन करें। तेल का दीप करें, लोहबान की धूप करें, नीले फूल चढ़ाएं, सुर्मे से तिलक करें व रेवड़ियों का भोग लगाकर 108 बार विशिष्ट मंत्र जपें। इसके बाद रेवड़ियां प्रसाद स्वरूप बांट दें।

विशेष मंत्र: क्रीं कालिकायै नमः॥

विशेष मुहूर्त: रात 20:30 से रात 21:30 तक।

महूर्त विशेष
अभिजीत मुहूर्त: दिन 11:59 से दिन 12:52 तक।

अमृत काल: रात 23:22 से रात 00:54 तक।

यात्रा महूर्त: दिशाशूल - पूर्व। राहुकाल वास - वायव्य। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।

आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर: फ़ीरोज़ी।

गुडलक दिशा: दक्षिण-पूर्व।

गुडलक टाइम: शाम 06:00 से दिन शाम 07:00 तक।

गुडलक मंत्र: क्लीं काम्यायै नमः॥

गुडलक टिप: इच्छापूर्ति हेतु काली मंदिर में दूध चढ़ाएं।

गुडलक फॉर बर्थडे: काले शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से भाग्योदय होगा।

गुडलक फॉर एनिवर्सरी: जीवनसाथी संग कसी काली गाय को दही-भात खिलाने से दांपत्य खुशहाल रहेगा।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News