48 दिनों तक द्वादश राशियां बनेंगी मंगल के हाथ की कठपुतली, जानें शुभ-अशुभ

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 07:32 AM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भूमि पुत्र मंगल क्रूरता का प्रतीक व अमंगलकारी माना जाता है। मेष व वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल मित्र चंद्रमा की राशि कर्क में नीच व शत्रु शनि की राशि मकर में उच्च का प्रभाव देता है। भ्रचक्र में मृगशिरा, चित्रा व धनिष्ठा नक्षत्रों का स्वामी मंगल दक्षिण दिशा व अग्नि तत्व को संबोधित करता है। दार्शनिक शास्त्रनुसार अनुसार आंगरक व भौम कहलाने वाला मंगल रक्त वर्ण त्रिशूल, गदा, पद्म व शूल धारी युद्ध का देवता है। यह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास, अहंकार, क्रोध, वीरता व साहस का प्रतीक है। कालपुरुष सिद्धान्त के अनुसार यह देह में रक्त, मांसपेशियों व अस्थि मज्जा पर प्रभुत्व रखता है। वैश्विक दृष्टिकोण से मंगल लाल रंग, तांबा, मूंगा, मसूर, गेहूं पर अपना प्रभुत्व रखता है। आइए जानते हैं मंगल का सिंह राशि में दि॰ 27.08.17 से दि॰ 13.10.17 अर्थात 48 दिनों का गोचर द्वादश राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।  

 

मेष: यह गोचर क्षमता से अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा। उग्र स्वभाव के कारण संतान को हानि हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में आवेग रहेगा। सुख उपभोग पर धन का व्यय होगा।


वृष: परिजनों से क्लेश हो सकता है। कार्यस्थल पर काबिलियत सिद्ध करेंगे। निजी जीवन में सुखद अनुभव होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यर्थ के तनाव से रक्तचाप बढ़ेगा।


मिथुन: इस गोचर से नौकरी में सराहाना मिलेगी। अधिक ऊर्जा के संचार से एक्टिव रहेंगे। विरोधियों के दांत खट्टे होंगे। भाग्य पूरा साथ देगा। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी।


कर्क: परिश्रम से धन लाभ मिलेगा। निजी ज़िन्दगी अच्छी बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग भी आनंदपूर्ण रहेंगे। व्यापारीयों को अच्छा लाभ होगा। वाहन चलाते समय पूर्ण सावधानी रखें।


सिंह: यह गोचर विवाहित जीवन पर बुरा असर डालेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सर में दर्द व आंखों में जलन की शिकायत रह सकती है। अपने खानपान को थोड़ा संयमित रखें। 


कन्या: किसी विपरीत लिंगी की सहयता आपका रुका हुआ काम बना सकती है। दांपत्य में व्यर्थ के झंझट मोल न लें। सड़क दुर्घटना के योग हैं। भाइयों से विवाद हो सकता है। 


तुला: यह गोचर मित्रों से सहयोग दिलवाएगा। किसी विपरीत लिंगी से नज़दीकयां बढ़ेंगी। लंबित कार्य निपटेंगे। स्वास्थ्य में नरमी आएगी। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है।


वृश्चिक: इस गोचर से आशातीत सफलता मिलेगी। समय नौकरी हेतु शुभ है। व्यवसाय में लाभ होगा। निजी जीवन में अशांति रहेगी। ऑफिस में बहस-बाज़ी से बचने का प्रयास करें।


धनु: हर काम में प्रमुखता मिलने के योग हैं। समय मानसिक शांति देने वाला रहेगा। मित्रों से बनेगी और वे आपके काम भी आएंगे। बिजनैस डील में बड़ी सफलता के योग हैं।


मकर: यह गोचर फायदा दिलाएगा। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। अकस्मात धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। वाद-विवाद पैंडिंग रहेंगे।


कुंभ: दांपत्य में कटुता आ सकती है। पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। कामकाज ठीक रहेगा पर सावधान जरूर रहें। व्यावसायिक हानि से भी बचे रहेंगे।


मीन: यह गोचर अशुभता मिटाएगा। शत्रु पक्ष कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। क्रोध अधिक आएगा अतः सावधान रहें। आपकी हरकतें वाद-विवाद को जन्म दे सकती हैं। भाग्य पूरा साथ देगा। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News