महाशिवरात्रि पर्व: महाकालेश्वर मंदिर में लगातार 44 घंटे होंगे भोलेनाथ के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 03:25 PM (IST)

उज्जैन, (वार्ता) महाशिवरात्रि पर्व पर भारत के बारह ज्योतिर्लिगों में प्रमुख मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में लगातार 44 घंटे तक श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इसी बीच प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह से हजारों दर्शनार्थियों ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व शिवनवरात्रि के रुप में मनाया जाता है। पर्व के विशेष महत्व के कारण देश के विभिन्न प्रांतों से यहां दर्शनार्थी आते हैं। पर्व के मौके पर मंदिर में कल मध्य रात्रि दो बजे से ही दर्शनार्थियों की कतार लगना शुरु हो गई थी। यह सिलसिला आज पूरी रात जारी रहेगा तथा कल बुधवार की रात होने वाली शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद होगें। इस मौके पर मंदिर के पट करीब 44 घंटे तक खुले रहेगें।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन तथा महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के आसपास बेरिकेट्रस लगाकर सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर को नो व्हीकल जोन घोषित करने के साथ ही सैकडों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News