इन संकेतों से जानें अपना भविष्य, रहेगी खुशहाली या किस्मत करेगी मनमानी

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 09:02 AM (IST)

भविष्य एक रहस्य है, जिसमें कब क्या होगा कोई नहीं जानता। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं। जिससे अपने आने वाले कल का हाल जाना जा सकता है। तो आईए जानें किस्मत करेगी मनमानी या रहेगी खुशहाली। खरीदारी करते वक्त छींक आ जाए, खरीदा गया सामान शुभता लाता है। घर से निकलते वक्त अथवा काम पर जाते समय रास्ते में कोई छींक मार दे तो, जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह परवान नहीं चढ़ेगा। आपकी पीठ के पीछे कोई छींक मार दे तो पीछे मुड़कर न देखें, सीधे चलते जाएं। जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें अवश्य सफलता मिलेगी।   सामान्यत: छींक के बारे में माना जाता है कि कोई याद कर रहा है।


घर से काम पर जाते वक्त मार्ग में नेवला दिख जाए तो सारा दिन शुभलाभ प्राप्त होते हैं।

 

घर का कोई सदस्य आवश्य कार्य के लिए जा रहा हो तो उस समय झाड़ू न लगाएं। काम में बाधाएं आती हैं और सफलता में भी संदेह रहता है।


घर से निकलते वक्त कुत्ता बैठा दिख जाए तो कुछ अमंगल होता है। पालतू कुत्ता वाहन की तरफ देख कर बार-बार भौंके तो कुछ गलत हो सकता है।
 

सुबह नींद से जागने के बाद नारियल, शंख, मोर, हंस या सुगंधित फूल दिखें तो सारा दिन अच्छा निकलता है। धन की भी प्राप्ति होती है। 


सुबह घर से बाहर निकलते समय कोई सुहागिन महिला पूजा की थाली हाथ में लिए अथवा सोलह श्रृंगार किए हुए दिख जाए तो उस दिन आपकी समस्त इच्छाएं पूर्ण होती हैं। सुबह आंखे खोलने के बाद शंख, भगवान की मूर्त अथवा चित्र के दर्शन हो जाएं या मंदिर की घंटियों की ध्वनि सुनाई दे तो समझ जाएं आज पूरा दिन बहुत अच्छा व्यतित होगा। 

घर से निकलते वक्त सफाईकर्मी दिख जाए या रास्ता काट जाए तो ये दिन में शुभता पैदा करता है। जो भी इच्छा करें वह अवश्य पूरी होती है। 


सफेद गाय का कभी भी कहीं भी दिखना बहुत शुभ माना जाता है। 


सफेद सांप दिख जाए तो जिस काम के लिए जा रहे हों उसमें अवश्य सफलता मिलती है। 


शुक्रवार को कंजक पानी से भरा मटका उठाए दिखे तो भविष्य में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। मटका खाली होने पर धन की हानि होती है। 


घर से बाहर निकलने वक्त किसी वृद्ध महिला से आशीष मिल जाए तो समझें आज कोई दैवीय कृपा अपना चमत्कार दिखाएगी और मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी। 


कहीं जाते वक्त दाएं हाथ सांप, कुत्ता, मोर अथवा बंदर दिख जाए तो खुशखबरी मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News