श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ रखें उनकी प्रिय ये चीज, सुख-समृद्धि होगी दोगुनी

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 02:36 PM (IST)

भगवान श्री कृष्ण को पांच चीजों से बहुत प्रेम है, एक उनकी बांसुरी जो हमेशा उनके होंठों से लगी रहती है, दूसरी गाएं जिनके साथ कृष्ण का सखा के समान व्यवहार है। इसी तरह कृष्ण को माखन मिसरी, मोर पंख और कमल अति प्रिय है। कृष्ण का इनके प्रति प्रेम का उद्देश्य मनुष्य को जीवन के कई रहस्यों एवं ज्ञान से परिचय करना है। इन में से बांसुरी भगवान श्री कृष्‍ण को अति प्रिय है, क्योंकि बांसुरी में तीन गुण है। पहला बांसुरी में गांठ नहीं है। जो संकेत देता है कि अपने अंदर किसी भी प्रकार की गांठ मत रखों। मन में बदले की भावना मत रखो। दूसरा बिना बजाए ये बजती नहीं है। मानो बता रही है कि जब तक न कहा जाए तब तक मत बोलो और तीसरा जब भी बजती है मधुर ही बजती है। जिसका अर्थ हुआ जब भी बोलो, मीठा ही बोलो। जब ऐसे गुण किसी में भगवान देखते हैं, तो उसे उठाकर अपने होंठों से लगा लेते हैं।


लेकिन इस ही बांसुरी का भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय होने के साथ-साथ ही वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व रखती है। कहते हैं बांसुरी घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी और घर में शुभता का वास होता है। बांसुरी घर में रखने से श्रीकृष्ण तो प्रसन्न होते ही है साथ ही   घर में मौजूद वास्तु दोष भी दूर होता है।


बांस की बांसुरी श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय है। यदि परिवार के किसी सदस्य को समस्त काम में असफलताएं और परेशानियां का सामना करना पड़ रहा हो वे अपने बेडरूम के दरवाजे के ऊपर दो बांसुरी लगा ले, यह बहुत लाभदायक साबित हो सकता है।


वास्तु के अनुसार एक सीध में तीन दरवाजों का होना अशुभ माना जाता है। यह घर के मालिक के लिए बेहद अशुभ स्थिति लेकर आता है। इस वास्तु दोष को भी बांसुरी से दूर किया जा सकता है। घर के मेन गेट के ऊपर दो बांसुरी लगाने से ये वास्तु दोष भी दूर हो सकता है।


घर में कोई मुसीबत या बीमारी बार-बार आ रही हो तो इससे छुटकारा पाने के लिए घर में प्रवेश करने वाले दरवाजे पर दो बांसुरी को क्रॉस करके लगाएं। इससे घर की परेशानियों से बचाव करने में मदद मिलती है।


यदि घर में कोई बहुत लंबे समय से बीमार हो या फिर स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से लगातार जूझ रहा हो तो उस व्यक्ति के तकिए के नीचे बांस की बनी बांसुरी रखें। ऐसा करने से वह व्यक्ति हर तरह की नैगेटिविटी से बचा रहता है।


यदि घर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर मौजूद हो तो उनके साथ बांस की बांसुरी जरूर स्थापित करें। श्रीकृष्ण के साथ बांसुरी की भी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।


यदि वैवाहिक जीवन ठीक न चल रहा हो तो पति-पत्नी को अपने तकिए के नीचे बांस की बनी बांसुरी रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपसी तनाव दूर होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News