घर में रखें ये चीज, फिजूल खर्चों में आएगी कमी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 12:18 PM (IST)

कुछ चीजों को घर में रखने से शुभ शगुन होता है। उन्हीं शुभ शगुनों में से एक है घर में शहद रखना। वास्तुनुसार घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा होती है वह शहद की पॉजिटिव एनर्जी से मिल कर समाप्त हो जाती है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों को फ़ायदा होता है इसलिए बहुत से घरों में इसे आवश्यक रूप से रखा जाता है। शहद को किसी साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी।


अगर किसी जातक की जन्मकुंडली में शनि नीच राशिगत, वक्री, अशुभ स्थान का स्वामी होकर अशुभ ग्रहों के प्रभाव में हो तो शनि अपनी महादशा, अंतर्दशा, साढ़ेसाती या ढैया अवधि, जन्म, शनि पर गोचर या शनि का गोचर होने पर अशुभ फल देता है।ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार घर में शहद रखने से शनिदेव खुश होते हैं। उस घर-परिवार पर उनकी अनुकंपा सदैव बनी रहती है।


शनिवार को काल भैरव और शनिदेव की आराधना करें। प्रसाद स्वरूप साबुत उड़द में दही और शहद मिलाकर अर्पित करें। इस उपाय से पारिवारिक शांति व संतान संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा। माता-पिता यदि संतान की मनमानी या व्यवहार से दुखी हों तो इस अभिषेक से की गई आराधना से उनके संकटों का निवारण होगा।


वास्तु टिप्स
रोजाना शहद का प्रयोग घर के सभी सदस्य करते हों तो धीरे-धीरे देखा गया है कि आंतरिक कलह में कमी आने लगती है। मन शांत होने लगता है और आपस में प्रेम का भाव उत्पन्न होता है। - भगवान कृष्ण


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News