गर्भवती महिला के कमरे में रखें ये चीजें, मां रहेगी स्वस्थ अौर बच्चा होगा तंदरुस्त

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2017 - 09:50 AM (IST)

गर्भवती महिला की हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा जाता है। गर्भवती महिला जिस वातावरण में रहती है बच्चे पर भी वैसा ही असर पड़ता है। वास्तु में भी गर्भवती महिला के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर उसके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है अौर नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके साथ ही बच्चे की सेहत भी अच्छी रहती है। वास्तु के अनुसार गर्भवती के कमरे में नीचे लिखी चीजें रखने से मां अौर बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहता है अौर बच्चे में अच्छे गुणों का विकास होता है। 

मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित है। घर के मंदिर या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखने से मां-बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है। 

चावल मां लक्ष्मी अौर पीला रंग भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखना शुभ होता है। इससे मां अौर बच्चे पर नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता। इसके साथ ही मां अौर बच्चे पर भगवान विष्णु अौर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

गर्भवती महिला के कमरे में हंसते हुए बच्चे के चित्र लगाने चाहिए। इससे मां के विचार प्रभावित होते हैं, जिससे बच्चे में भी अच्छे गुण पैदा होते हैं। 

तांबा बुरी नजर से बचाता है। इसलिए तांबे की कोई भी चीज गर्भवती महिला के कमरे में रखना अच्छा होता है। माना जाता है कि तांबे की चीज रखने से मां अौर बेटे के पास से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। 

गर्भवती महिला के कमरे में भगवान श्रीकृष्ण अौर मां यशोदा की तस्वार लगाएं। कमरे में तस्वीर इस प्रकार लगाएं कि सुबह उठते ही मां की नजर वहां पड़े। ऐसा करने से बच्चे में भगवान श्रीकृष्ण जैसे गुण पैदा होंगे। 

गुलाबी रंग को खुशी का प्रतीक माना जाता है। गर्भवती महिला के कमरे में गुलाबी रंग करना चाहिए। यदि दीवार गुलाबी रंग की न हो तो कमरे में इसी रंग का चित्र या कोई शो पीस रख सकते हैं। 

कई बार कमरे का वास्तु ठीक न होने से मां अौर बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिला के कमरे में वास्तु देव की प्रतिमा या चित्र लगाने से वास्तुदोष दूर होता है। इसके साथ ही मां अौर बच्चे का परेशानियों से बचाव होता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News